न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘साहो’ से डरे अक्षय कुमार, बदली मिशन मंगल की प्रदर्शन तिथि, बाटला हाउस भी हो सकती है इधर-उधर

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल के निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म से टकराव मोल लेने के स्थान पर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 6:50:14

‘साहो’ से डरे अक्षय कुमार, बदली मिशन मंगल की प्रदर्शन तिथि, बाटला हाउस भी हो सकती है इधर-उधर

बाहुबली-2 के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने सितारे प्रभास की अगली फिल्म ‘साहो’ अब प्रदर्शन के लिए तैयार है। 300 करोड़ के मेगा बजट में बनी यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि तय होने के साथ ही इस मौके पर पहले से घोषित प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में फेरबदल कर दी है। ‘साहो’ के साथ 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ का प्रदर्शन होने जा रहा था।

Akshay Kumar,mission mangal,taapsee pannu,vidya balan,mission mangal shifted,saaho,batla house,entertainment,bollywood

जैसे ही बिग बजट फिल्म 'साहो' के मेकर्स ने घोषणा की कि उनकी फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी, तभी समझ आ गया था कि उस दिन रिलीज होने वाली दो फिल्मों, मिशन मंगल और बटला हाउस, में से कोई न कोई फिल्म आगे-पीछे होगी और यह बात सच साबित हो गई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ के निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म से टकराव मोल लेने के स्थान पर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव कर लिया है। अब यह फिल्म एक सप्ताह पहले अर्थात् 9 अगस्त को प्रदर्शित होगी। मिशन मंगल में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार हैं। अक्षय कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका रोल फिल्म में लंबा नहीं है। वे सिर्फ बीस से 25 मिनट तक फिल्म में दिखाई देंगे जैसा कि उनका रोल ‘नाम शबाना’ में था। अक्षय नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक फिल्म देखे और छोटा रोल देख कर निराश हो। उनमें ये भावना आ जाए कि उन्हें ठग लिया गया है इसीलिए उन्होंने यह पहले कहना ही ठीक समझा ताकि दर्शक पहले से ही तैयार होकर फिल्म देखने जाएं कि अक्षय का रोल छोटा है।

Akshay Kumar,mission mangal,taapsee pannu,vidya balan,mission mangal shifted,saaho,batla house,entertainment,bollywood

‘बाटला हाउस’ में हो सकता है फेरबदल

अब ‘साहो’ के सामने जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ प्रदर्शित होगी। लेकिन इस बात की संभावना है कि ‘बाटला हाउस’ की प्रदर्शन तिथि में भी बदलाव होगा, क्योंकि एक तरफ जहाँ ‘साहो’ में प्रभास जैसा सितारा है, जिन्हें दर्शक लम्बे समय बाद परदे पर देखने को आतुर हैं, वहीं दूसरी ओर इन दोनों फिल्मों का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। इसीलिए इस बात की प्रबल सम्भावना है कि भूषण कुमार अपनी दूसरी फिल्म ‘बाटला हाउस’ की तिथि में फेरबदल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका