न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने जारी किया ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से अपना लुक, इस तारीख को होगा प्रदर्शन

अपनी फिल्म के पहले लुक को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपके लिए कहानी का एक बॉम्ब लेकर आ रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी है और ये फिल्म 5 जून, 2020 को रिलीज होगी।’

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 18 May 2019 6:09:26

अक्षय कुमार ने जारी किया ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से अपना लुक, इस तारीख को होगा प्रदर्शन

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों को पूरा करने में लगे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने करीना कपूर खान के साथ वाली अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ को पूरा किया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है और यह इस वर्ष के अन्त में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म को पूरा करने के साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी दूसरी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की शूटिंग शुरू कर दी है। आज अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म के पहले लुक को रिलीज कर दिया है। इसी के साथ अक्षय कुमार ने ऐलान कर दिया है कि वह इस फिल्म को अगले साल 5 जून को रिलीज करने वाले है। ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के पहले लुक को देखते हुए अक्षय कुमार दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। सामने आए इस पोस्टर में अक्षय अपनी आँखों में काजल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी फिल्म के पहले लुक को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपके लिए कहानी का एक बॉम्ब लेकर आ रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी है और ये फिल्म 5 जून, 2020 को रिलीज होगी।’

Akshay Kumar,movie laxmi bomb,horror comedy laxmi bomb,amitabh bachchan,transgender ghost,kiara advani,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म ‘कंचना-2’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म के अब तक 3 भाग प्रदर्शित हो चुके हैं लेकिन अक्षय कुमार को इस फिल्म का दूसरा भाग बहुत पसन्द आया जिसके बाद उन्होंने इसे रीमेक करने का निर्णय लिया। इस फिल्म का निर्माण ए कैप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले शबीना एंटरटेनमेंट और तुषार एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। अक्षय इस फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार अदा करने वाले है, जिस पर ट्रांसजेंडर भूत का साया होगा।

मूल रूप से दक्षिण में बनी इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेन्स ने किया है। उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही इसमें अभिनय में किया है। इसके हिन्दी रीमेक को भी राघव लॉरेन्स ही निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में किआरा आडवाणी अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। किआरा आडवाणी अक्षय के साथ ‘गुड न्यूज’ में भी नजर आएंगी। हालांकि वहाँ वे उनके अपोजिट नहीं हैं। ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल