न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद पर ‘सूर्यवंशी’ का प्रदर्शन, सलमान खान से नहीं ली इजाजत

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘सिम्बा (Simmba)’ देने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को लेकर चर्चा में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 3:52:02

ईद पर ‘सूर्यवंशी’ का प्रदर्शन, सलमान खान से नहीं ली इजाजत

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘सिम्बा (Simmba)’ देने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ है। अपनी घोषणा के पहले से ही चर्चाओं में रही इस फिल्म को उस वक्त अचानक से सुर्खियाँ मिली जब इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि ईद 2020 घोषित की गई। ईद (EID) सलमान खान (Salman Khan) की मानी जाती है जब उनकी फिल्म का प्रदर्शन होता है। यह दूसरा मौका है जब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ईद पर अपनी फिल्म को प्रदर्शित करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)’ को प्रदर्शित किया था। ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को घोषणा के समय से ही 200 करोड़ी फिल्म मान लिया गया है। कहा जा रहा है कि यह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करिअर की पहली ऐसी फिल्म होगी जो 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी।

Akshay Kumar,Salman Khan,eid,sooryavanshi,rohit shetty,chennai express,simmba,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सूर्यवंशी (Sooryavanshi) के ईद पर प्रदर्शित होने को लेकर कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ईद (EID) पर अपनी फिल्म को प्रदर्शित करने की सलमान खान से फोन पर बातचीत करके इजाजत ली है। इन समाचारों का अब स्वयं अक्षय कुमार ने खण्डन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी फिल्म को ईद पर लेकर लाने के लिए उन्होंने सलमान खान से कोई बात नहीं की है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। एक कार्यक्रम के दौरान जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले सलमान (Salman Khan) से बात की थी तो अक्षय ने इस बात से इंकार कर दिया।

Akshay Kumar,Salman Khan,eid,sooryavanshi,rohit shetty,chennai express,simmba,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सलमान खान (Salman Khan) अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने फिल्में साथ में की है। सिने जगत में इनकी बॉन्डिंग जबरदस्त है। हाल में जब डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट का खुलासा किया तो सभी को हैरानी हुई क्योंकि फिल्म को ईद (EID) पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में ईद पर सलमान खान की फिल्म का कब्जा होता है। लेकिन 2020 की ईद पर अक्षय (Akshay Kumar) की फिल्म रिलीज होगी। सलमान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जानेमन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। 2004 में मुझसे शादी करोगी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई थी। इसके बाद दोनों ‘जानेमन’ (2006) में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इसके अलावा सलमान खान ने अक्षय की ‘तीस मार खां’ के एक गाने में कैमियो किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल