न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूमरोलॉजिस्ट के चक्कर में अक्षय, फिर बदली ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम की स्पैलिंग

क्लैप बोर्ड पर फिल्म के नाम की स्पैलिंग में ‘लक्ष्मी’ की स्पैलिंग में डबल ‘ए’ लिखा नजर आ रहा है। जबकि इस बार सामने आए फिल्म के पोस्टर में ‘ए’ के स्थान पर ‘एम’ अक्षय को दो बार लिखा गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 19 May 2019 2:33:09

न्यूमरोलॉजिस्ट के चक्कर में अक्षय, फिर बदली ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम की स्पैलिंग

कल अक्षय कुमार ने आगामी वर्ष 5 जून को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की पहली झलक दर्शकों को दिखायी थी। यह फिल्म साल 2020 में ईद के ठीक दो हफ्ते बाद रिलीज होने वाली है। जारी किए गए पोस्टर में अक्षय कुमार अपनी आँखों में काजल लगाते नजर आ रहे हैं। सामान्य तौर पर देखने में पोस्टर में कोई कमी नजर नहीं आती लेकिन जब गौर से अंग्रेजी में लिखे इस फिल्म के नाम को पढ़ा तो जहन को तगड़ा झटका लगता है। पोस्टर में लिखी गई फिल्म के नाम की स्पैलिंग को बदल दिया गया है। फिल्म की नायिका किआरा आडवाणी ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए पिछली दफा एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वे हाथों में क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आ रही हैं। इस क्लैप बोर्ड पर फिल्म के नाम की स्पैलिंग में ‘लक्ष्मी’ की स्पैलिंग में डबल ‘ए’ लिखा नजर आ रहा है। जबकि इस बार सामने आए फिल्म के पोस्टर में ‘ए’ के स्थान पर ‘एम’ अक्षय को दो बार लिखा गया है।

Akshay Kumar,kiara advani,laxmmi bomb,laaxmi bomb,akshay kumar new movie,kanchana 2 hindi remake,entertainment,bolywood

इस फिल्म के नाम में यह दूसरी बार संशोधन किया गया है। पहली बार जब इस फिल्म की घोषणा की गई थी तब कहा गया था कि इसे ‘लक्ष्मी’ के नाम से बनाया जाएगा लेकिन बाद में इसमें ‘बॉम्ब’ शब्द को जोड़ दिया गया। लेकिन उस वक्त तक ‘लक्ष्मी’ नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। ऐसे में इसके नाम में बदलाव होने की खास चर्चाएं नहीं हुई थी। गौरतलब है कि यह फिल्म दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कंचना’ सीरीज के दूसरे भाग ‘कंचना-2’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं जिन्होंने मूल फिल्म के निर्देशन के साथ उसमें अभिनय भी किया है।

Akshay Kumar,kiara advani,laxmmi bomb,laaxmi bomb,akshay kumar new movie,kanchana 2 hindi remake,entertainment,bolywood

वैसे यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने न्यूमरोलॉजिस्ट की सलाह पर अपनी फिल्म के नाम की स्पैलिंग में बदलाव किया है। इससे पहले उन्होंने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की स्पैलिंग में भी ‘यू’ की जगह पर डबल ‘ओ’ किया है। इसके पीछे वजह यह सामने आई थी कि निर्माताओं ने यह फैसला न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर किया है। संभव है कि ऐसा इसके साथ भी हुआ हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो