न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय को नहीं मिलता ए लिस्टर नायिका का साथ, सूर्यवंशी में चाहते हैं कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जैकलीन के स्थान पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेने का सुझाव देने पर एक बार फिर से नायिका का नाम तय नहीं हो पाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 5:16:13

अक्षय को नहीं मिलता ए लिस्टर नायिका का साथ, सूर्यवंशी में चाहते हैं कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया प्रदर्शित ‘केसरी (Kesari)’ बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। प्रदर्शन पूर्व इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह 4 दिन में 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी लेकिन यह ऐसा नहीं कर पाई। हालांकि फिल्म सफल है इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है। लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 87 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Akshay Kumar,jacquelien fernandez,sooryavanshi,katrina kaif,kesari,simmba,akshay kumar news,katrina kaif news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गत वर्ष ‘सिम्बा (Simmba)’ बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी प्रदर्शन तिथि उन्होंने आगामी वर्ष ईद घोषित की है। इसी दिन सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ का प्रदर्शन होगा। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। अप्रैल माह से इसमें अक्षय कुमार भी शामिल हो जाएंगे। एक बात जो हैरानी वाली है वह यह कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को अभी तक अपनी फिल्म के लिए नायिका नहीं मिल पायी है।

Akshay Kumar,jacquelien fernandez,sooryavanshi,katrina kaif,kesari,simmba,akshay kumar news,katrina kaif news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म के कई नायिकाओं का नाम सामने आ चुका है, जिनमें से जैकलीन (Jacqueline Fernandez) का नाम तय हो चुका था लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के जैकलीन के स्थान पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को लेने का सुझाव देने पर एक बार फिर से नायिका का नाम तय नहीं हो पाया है। अब बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने कैटरीना को फिल्म का प्रस्ताव दिया है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना (Katrina Kaif) की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है। नमस्ते लंदन, दे दना दन, वेलकम, सिंह इज किंग जैसी फिल्में वे साथ में कर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि साल में तीन से चार 100 करोड़ी फिल्में देने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले लम्बे समय से बॉलीवुड की किसी ए लिस्टर नायिका के साथ नजर नहीं आए हैं। इसलिए अक्षय अब चाहते हैं कि उनकी फिल्म में नामी हीरोइन नजर आए, इससे फिल्म का वजन बढता है। हालांकि रोहित की फिल्मों में हीरोइन के पास करने के लिए कुछ खास नहीं रहता है। यह बात बॉलीवुड की सभी नायिकाएँ जानती हैं इसीलिए उन्हें अभी तक ‘सूर्यवंशी’ के लिए कोई नायिका नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम