न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘विश्वासम’ के रीमेक को लेकर शाहरुख खान से मिले निर्देशक, नहीं मिली सफलता

इस साल जनवरी में प्रदर्शित हुई तमिल सिनेमा के सुपर सितारे अजीत की फिल्म ‘विश्वासम’ का हिन्दी रीमेक बनने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 5:36:20

‘विश्वासम’ के रीमेक को लेकर शाहरुख खान से मिले निर्देशक, नहीं मिली सफलता

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘जीरो’ की असफलता के बाद शाहरुख खान ने कोई अन्य फिल्म साइन नहीं की है। उनके पास कई फिल्मकार फिल्मों के प्रस्ताव लेकर गए हैं लेकिन सभी को शाहरुख खान ने विनम्रता के साथ इंकार कर दिया है। ऐसा नहीं है कि उन्हें इन फिल्मों की पटकथाएँ पसन्द नहीं आ रही हैं या उनके साथ वे काम नहीं करना चाहते। अब तक कई फिल्मों के प्रस्तावों को नकार चुके शाहरुख खान के पास दक्षिण भारत की सुपर हिट फिल्म का प्रस्ताव आया था, लेकिन उन्होंने इसे भी नकार दिया है।

इस साल जनवरी में प्रदर्शित हुई तमिल सिनेमा के सुपर सितारे अजीत की फिल्म ‘विश्वासम’ का हिन्दी रीमेक बनने जा रहा है। सुनने में आया है कि इस फिल्म के निर्देशक शिवा इसके रीमेक को लेकर योजना बना रहे हैं। वे इसमें मुख्य भूमिका के लिए किसी ए लिस्टर सितारे की तलाश में हैं। उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान से बात की थी और उन्हें पटकथा पसन्द भी आई थी लेकिन शाहरुख खान ने अपने दूसरे कमिटमेंट्स का हवाला देते हुए इस फिल्म को न कह दिया। शिवा अब इस फिल्म के लिए दूसरे एक्टर्स से सम्पर्क कर रहे हैं। ‘विश्वासम’ जनवरी में पोंगल के अवसर पर प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने वहाँ पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की थी। मूल फिल्म में अजीत के साथ नयनतारा नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि जैसे ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा तो निर्देशिक शिवा इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम