न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार टेस्ट में पास हुई ‘टोटल धमाल’, फर्स्ट वीक 90 करोड़ से ऊपर

ओपनिंग वीकेंड में शानदार कारोबार करने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने सोमवार टेस्ट को पास कर लिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 3:37:06

सोमवार टेस्ट में पास हुई ‘टोटल धमाल’, फर्स्ट वीक 90 करोड़ से ऊपर

ओपनिंग वीकेंड में शानदार कारोबार करने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने सोमवार टेस्ट को पास कर लिया है। सोमवार से गुरुवार का समय वर्किंग डेज का रहता है जिसके चलते फिल्मों के कारोबार में गिरावट दर्ज की जाती है। सोमवार को ‘टोटल धमाल’ ने 9.85 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को वर्किंग डेज में सफल बना लिया है। ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ से शुरूआत करने वाली यह फिल्म चार दिन में 72.25 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो चुकी है।

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने चौथे दिन के कारोबार के आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि इस फिल्म को न सिर्फ बच्चों ने अपितु परिवारिक ऑडियंस ने भी बहुत पसन्द किया है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। मेट्रो सिटीज के साथ-साथ मझोले और छोटे सेन्टरों पर इस फिल्म ने कमाल का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। उनका कहना है कि इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा हाथ नॉर्मल टिकट दर का रहना भी है। इस फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्स में टिकट दरों में वृद्धि नहीं की गई थी।

ajay devgn,total dhamaal,total dhamaal box office report,total dhamaal box office collection,ajay devgn total dhamaal,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

उम्मीद की जा रही है कि ‘टोटल धमाल’ अपने पहले सप्ताह के शेष बचे तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ प्रति दिन के हिसाब से कारोबार करते हुए स्वयं को 90 करोड़ से ऊपर ले जाने में सफल हो जाएगी। 100 करोड़ के आंकड़े के लिए इसे दूसरे वीकेंड का इंतजार करना पड़ेगा। सम्भवत: टोटल धमाल आगामी शनिवार को इस आंकड़े को छूने में सफल हो जाए। तमाम प्रकार की आलोचनाओं के बावजूद ‘टोटल धमाल’ को दर्शकों ने पसन्द किया है। इस फिल्म ने अपने तीन दिन के सफर में ही इन्द्र कुमार ही धमाल सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त की है। डबल धमाल का कुल लाइफ टाइम कारोबार 46 करोड़ रहा था।

ajay devgn,total dhamaal,total dhamaal box office report,total dhamaal box office collection,ajay devgn total dhamaal,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

टोटल धमाल की कामयाबी को देख कर ट्रेड विश्लेषक अपने अपने तर्क दे रहे हैं। अमोद मेहरा का कहना है कि फिल्म के अप्रत्याशित कारोबार ने सभी समीक्षकों को हैरान कर दिया है। हर एक समीक्षक ने इसे खराब रेटिंग दी थी। हालांकि दर्शक राजा है और फिल्म को पूरे देश में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है। नरेन्द्र गुप्ता का कहना है फिल्म ने उम्मीद से कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया है। फैमिली ऑडियंस को काफी अपील किया है। इसलिए फैमिली ने वीकेंड पर इसे हाउसफुल बना दिया। इसमें साफ-सुथरी कॉमेडी दिखाई गई है और साथ फिल्म में बच्चों को आकर्षित करने वाला कंटेंट भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल