न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टोटल धमाल’: ओपनिंग के मामले में अपनी ही फिल्मों से पिछड़े ‘सिंघम’

अजय देवगन (Ajay Devgn) निर्मित और अभिनीत फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुँची

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 3:34:36

‘टोटल धमाल’: ओपनिंग के मामले में अपनी ही फिल्मों से पिछड़े ‘सिंघम’

अजय देवगन (Ajay Devgn) निर्मित और अभिनीत फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुँची। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म होने का मुकाम हासिल किया। उसने इस मामले में विक्की कौशल की उरी को पीछे छोड़ा जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वह रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ से पिछड़ गई जिसने पहले दिन 19.40 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

ajay devgn,total dhamaal,ranveer singh,gully boy,singham returns,golmaal again,total dhamaal box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अजय देवगन (Ajay Devgn) की यह फिल्म एक तरफ जहाँ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ से पिछड़ी, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन (Ajay Devgn) इस मामले में अपनी ही पिछली प्रदर्शित फिल्मों की ओपनिंग से भी पिछड़ गए हैं। अजय देवगन की रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी 2 फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने पहले दिन ‘टोटल धमाल’ की कमाई से दोगुनी कमाई की है। यह फिल्में हैं ‘सिंघम रिटर्न्स (Singham Returns)’ और ‘गोलमाल अगेन (Golmaal Again)’। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्रमश: 31.68 करोड़ और 30.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। बॉक्स ऑफिस पर यह दोनों फिल्में जबरदस्त कामयाब रही थी। गोलमाल अगेन ने तो 200 करोड़ी क्लब में स्वयं को शामिल करवाया था।

हालांकि अजय देवगन ने अपनी ही एक और फिल्म ‘बोल बच्चन’ को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘बोल बच्चन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11.43 करोड़ का कारोबार किया था। अजय की पहले दिन सर्वाधिक कमाई वाली 4 फिल्में इस प्रकार हैं—

ajay devgn,total dhamaal,ranveer singh,gully boy,singham returns,golmaal again,total dhamaal box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सिंघम रिटर्न्स —31.68 करोड़
गोलमाल अगेन —30.10 करोड़
टोटल धमाल —16.50 करोड़
बोल बच्चन —11.43 करोड़

पहले दिन के कारोबार को देखते हुए यह तय हो गया है कि शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कारोबार जबरदस्त उछाल नजर आएगा जिसके चलते यह आसानी से 50 करोड़ के आंकड़े को पार करती नजर आएगी। उम्मीद की जा रही है कि यह शनिवार को 22 करोड़ से ऊपर और रविवार को 20 करोड़ के आसपास कारोबार करते हुए पहले तीन दिन में लगभग 60 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘गली बॉय (Gully Boy)’ पहले पायदान पर है। गली बॉय (Gully Boy) ने पहले दिन 19.40 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक तीसरे नम्बर पर है जिसने 8.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 90 करोड़ के बजट में बनी धमाल सीरीज की यह सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म को भारत में 3700 और ओवरसीज में लगभग 800 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम