निर्माता निर्देशक इन्द्र कुमार की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने बॉक्स ऑफिस पर रविवार को अपने चौथे वीकेंड पर 150 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। पिछले दो सप्ताह से यह फिल्म इस प्रयास में थी कि वह 150 करोड़ का आंकड़ा छू ले। यह माधुरी दीक्षित के करिअर की सबसे बड़ी सफल फिल्म है। इस फिल्म के जरिये उन्होंने इंद्र कुमार के साथ 26 साल बाद निर्देशन में काम किया है। उनके साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘राजा’ थी। वहीं अनिल कपूर के साथ उन्होंने 18 साल बाद परदे पर वापसी की। अनिल कपूर के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘पुकार’ थी, जिसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया था।
#TotalDhamaal biz at a glance...
Week 1: ₹ 94.55 cr
Week 2: ₹ 38.05 cr
Week 3: ₹ 13.11 cr
Weekend 4: ₹ 5.05 cr
Total: ₹ 150.76 cr
India biz.
HIT.#TotalDhamaal benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 3
₹ 75 cr:![]()
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्विटर पर दी है। तरण ने लिखा है कि टोटल धमाल मास सर्किट में शानदार परफॉर्म कर रही है। चौथे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है। तरण ने आगे लिखा है कि चौथे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 95 लाख, शनिवार को 1.60 करोड़, रविवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 150.76 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
![]()
तरण ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि इस फिल्म ने हर हफ्ते कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर तोड़ा है। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा कर लिया था। वहीं पांच दिन में 75 करोड़, 9 दिन में 100 करोड़, 12 दिनों में 125 करोड़ और 24 दिन में 150 करोड़ का कारोबार किया।
#TotalDhamaal continues to find favour in mass circuits... Gathers speed on [fourth] Sat and Sun [although screens/shows have reduced]... Crosses ₹ 150 cr... [Week 4] Fri 95 lakhs, Sat 1.60 cr, Sun 2.50 cr. Total: ₹ 150.76 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)














