न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अन्तत: 100 करोड़ी हुई ‘दे दे प्यार दे’, अजय देवगन के करिअर की 10वीं फिल्म

गत माह प्रदर्शित हुई अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की लव रंजन द्वारा निर्मित और आकिब अली द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे’ आखिरकार गिरते पड़ते 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 7:59:29

अन्तत: 100 करोड़ी हुई ‘दे दे प्यार दे’, अजय देवगन के करिअर की 10वीं फिल्म

गत माह प्रदर्शित हुई अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की लव रंजन द्वारा निर्मित और आकिब अली द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे’ आखिरकार गिरते पड़ते 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म को पिछले एक सप्ताह से सिर्फ इसलिए सिनेमाघरों में रखा गया ताकि यह 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो सके। पिछले सप्ताह तक 95 करोड़ का कारोबार कर चुकी इस फिल्म को 5 करोड़ कमाने में 8 दिन का समय लगा। हालांकि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के बाद से ही अपनी मनोरंजक स्क्रिप्ट के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं और फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी माउथ पब्लिसिटी भी मिली थी। सलमान खान की भारत को मिली बड़ी सफलता के बावजूद अजय देवगन की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब हो गई है।

दे दे प्यार दे एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इसमें अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है। खास बात यह है कि यह अजय देवगन के करियर की 10वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया है।

ajay devgn,rakul preet singh,tabu,de de pyaar de box office,de de pyaar de 100 crores,ajay devgn 10th 100 crore movie,entertainment,bollywood

दो वर्ष में 4 फिल्मों ने किया 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश

गौरतलब है कि पिछले दो साल में अजय देवगन (Ajay Devgn) यह 4थीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश किया है। ‘गोलमाल अगेन’ अजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ष 2017 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने 206 करोड़ का कारोबार किया था। गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘रेड’ ने बॉक्स ऑफिस पर 103.67 करोड़ और इस वर्ष प्रदर्शित हुई ‘टोटल धमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 154.21 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद नंबर आता है इस फिल्म का जिसने 100.05 की कमाई करते हुए बड़ी ही मुश्किल के साथ 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही यह अजय की 10वीं ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है।

ajay devgn,rakul preet singh,tabu,de de pyaar de box office,de de pyaar de 100 crores,ajay devgn 10th 100 crore movie,entertainment,bollywood

आगामी वर्ष तान्हाजी बनाम छपाक, कौन जीतेगा बाजी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन फिलहाल ‘तानाजी: द अनसंग हीरो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ ही ओम राउत अपनी निर्देशकीय पारी की शुरूआत करेंगे। 150 करोड़ के बजट में बनने वाली यह फिल्म अजय देवगन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शुमार है। इस फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी नजऱ आएंगे। सैफ फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका और अजय देवगन की फिल्मों के क्लैश में कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका