न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज हुआ 'Total Dhamaal' का नया डांसिंग सॉन्ग 'स्पीकर फट जाए', देखे वीडियो

आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही निर्माता अभिनेता इन्द्र कुमार और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का नया गाना रिलीज हो गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 1:32:37

रिलीज हुआ 'Total Dhamaal' का नया डांसिंग सॉन्ग 'स्पीकर फट जाए', देखे वीडियो

आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही निर्माता अभिनेता इन्द्र कुमार और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम 'स्पीकर फट जाए है (Speaker Phat Jaaye)'। गाने के म्यूजिक से यह साफ है कि यह एक डांसिंग सॉन्ग है। इस गाने में फिल्म के सभी सितारे नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म के लीड पेयर्स माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अजय देवगन (Ajay Devgn) और ईशा गुप्ता (Isha Gupta) के केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। इस सॉन्ग में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी के डांस मूव्ज भी देखने को मिले। तीनों सॉन्ग में भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। उनके शॉट्स को देख आप मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

फिल्म के इस तीसरे गाने को मंगलवार सुबह 11:15 पर रिलीज किया गया। सॉन्ग को फिल्म की स्टारकास्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया। गाने के म्यूजिक की बात करें तो वह काफी अच्छा है, लेकिन लिरिक्स के बारे में यह बात नहीं कही जा सकती। गाने के बोल में कुछ भी आकर्षक नहीं है। हालांकि, अच्छे म्यूजिक के कारण गाना पॉप्युलर हो सकता है।

गौरतलब है कि 21 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था। इस फिल्म के जारी हुए पोस्टरों को भी दर्शकों ने पसन्द किया है। साथ ही इसके पहले गीत ‘पैसा ये पैसा’ को भी दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। इन दिनों यह गीत विभिन्न एफएम चैनलों पर चार्ट बूस्टर हो रहा है। फिल्म के साथ अजय देवगन निर्माता के साथ-साथ अभिनेता के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। उनके अतिरिक्त फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का कथानक खजाने को लेकर जिसे पाने के लिए सभी किरदारों को जंगल के एडवेंचर से गुजरना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम