न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल पुराने रेप के मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ FIR दर्ज

बॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री की शिकायत पर आदित्य पंचोली के खिलाफ 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jun 2019 10:47:49

10 साल पुराने रेप के मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ FIR दर्ज

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के बाद अब अब अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। बॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री की शिकायत पर आदित्य पंचोली के खिलाफ 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आदित्य के खिलाफ शिकायत करने वाली अभिनेत्री, बॉलीवुड की टॉप हीरोइन है। अभिनेत्री और उनकी बड़ी बहन लगातार पंचोली पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधती रही हैं। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक साल 2004 से 2009 के बीच आरोपी ने नशे के डोज़ देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण (रेप) किया, आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें ले लीं थीं और परिवारवालों- रिश्तेदारों को दिखाने के नाम पर 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही जब-जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसके साथ मार-पीट भी की गई। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच वर्सोवा पुलिस कर रही है। हालाकि इस पूरे मामले पर आदित्य का कहना है कि मुझे अभिनेत्री और उसकी बहन झूठे आरोप में फसाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में आदित्य का कहना था कि एक्ट्रेस की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। आदित्य ने इन धमकियों का स्टिंग भी बनाया था।

aditya pancholi,mumbai police,rape case,bollywood

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता आदित्य पंचोली पर रेप और शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस और उनकी बहन को कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया गया था। बॉलीवुड की इस बड़ी अभिनेत्री और उनकी बहन को अंधेरी कोर्ट ने 26 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

aditya pancholi,mumbai police,rape case,bollywood

वहीं इससे पहले सामने आया था कि एक्ट्रेस के वकील रिजवान सिद्दीकी ने पलटवार करते हुए वर्सोवा पुलिस स्टेशन को एक लेटर भेजा था, जिसमें रिजवान ने आदित्य पंचोली वाले मामले पर कई पॉइंट्स उठाए थे। एक्ट्रेस के वकील का कहना है कि आदित्य पंचोली ने उनकी क्लाइंट का नाम जिस तरह मीडिया में उछाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनपर सख्ती दिखानी चाहिए। साथ ही रिजवान ने आगे लिखा था कि जिस मोबाइल फोन से आदित्य पंचोली ने स्टिंग करने का एक तरफा दावा किया उस मोबाइल को जब्त किया जाए ताकि स्टिंग की पूरी फुटेज सामने आए और सच पता चल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका