न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक-टाइगर की फिल्म की 10 बार बदली गई पटकथा, तब कहीं जाकर हुई शुरू

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनन्द ने फिल्म लेखकों के साथ ब्र्रेन स्टॉर्मिंग करके पटकथा को री राइट किया और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को दिखाया, लेकिन आदित्य ने इसे फिर से नामंजूर कर दिया।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 3:58:17

ऋतिक-टाइगर की फिल्म की 10 बार बदली गई पटकथा, तब कहीं जाकर हुई शुरू

अमिताभ-आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की असफलता ने यशराज फिल्म के सुप्रीमो आदित्य चोपड़ा को अब अपनी हर फिल्म की पटकथा को बेहतर से बेहतर बनाने को मजबूर कर दिया है। वर्तमान में आदित्य चोपड़ा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लेकर एक बड़ी एक्शन फिल्म बना रहे हैं, जिसके लिए कहा जा रहा है कि उन्होंने इसके निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द की पटकथा में 10 बाद बदलाव करवाए, उसके बाद जाकर उन्होंने सिद्धार्थ आनन्द को इस फिल्म को शुरू करने की इजाजत दी।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनन्द ने फिल्म लेखकों के साथ ब्र्रेन स्टॉर्मिंग करके पटकथा को री राइट किया और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) को दिखाया, लेकिन आदित्य ने इसे फिर से नामंजूर कर दिया। इस तरह एक बार नहीं अपितु 10 बार पटकथा में बदलाव किया गया, तब जाकर यशराज फिल्म्स के सुप्रीमो आदित्य चोपड़ा ने इसे मंजूर किया।

aditya chopra,Hrithik Roshan,tiger shroff,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) फिल्म के शुरूआती ड्राफ्ट से खुश नहीं थे और उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द से कहा कि फिल्म की पटकथा में दिलचस्प सुधार होने के बाद ही इसे आगे बढ़ाया जाए। उनके निर्देश के बाद फिल्म की पटकथा में सुधार का लम्बा सिलसिला शुरू हुआ। फिल्म का अभी नाम तय नहीं किया गया है, पर इसका शूटिंग शेड्यूल गत वर्ष शुरू हो गया था।

इस फिल्म की सफलता के लिए पटकथा में जो बदलाव किए गए हैं सम्भवत: वे निम्न प्रकार से हैं—

1. हाई वोल्टेज एक्शन दृश्यों के साथ कहानी का पूरा तालमेल होना
2. एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट करने वाले दृश्यों को जोडऩा
3. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्शन सितारों को लेकर दर्शकों की उम्मीदों के अनुरूप फिल्म की पटकथा में बदलाव करना।

aditya chopra,Hrithik Roshan,tiger shroff,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसके अतिरिक्त इस फिल्म की पटकथा में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की पिछली सफल फिल्म ‘बागी-2’ की भी अहम् भूमिका रही है। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को बेस्ट एक्शन स्टार कहा था। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) कई बार कह चुके हैं कि वह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को अपना गुरु मानते हैं। उनकी वजह से ही उन्होंने फिल्म उद्योग में आने का मन बनाया था। ऐसे में ऐसी पटकथा की आवश्यकता थी जो इन दोनों को दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरा उतारने में सफल हो सके।

aditya chopra,Hrithik Roshan,tiger shroff,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म की शूटिंग 14 शहरों में की जाएगी। यह 14 शहर विश्व के 6 विभिन्न देशों के होंगे। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए दो महीने का कठोर प्रशिक्षण विदेशी एक्शन मास्टर्स से प्राप्त किया है। इस फिल्म के स्टंट डिजाइन की जिम्मेदारी इंटरनेशनल एक्शन कोरियाग्राफर्स एंडी आर आर्मस्ट्रॉन्ग और मिस्टर ओह सम्भाल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम