न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसानों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, कहा- किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं

सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए। इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया गया था, जिसको लेकर लोगों ने धर्मेंद्र को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 12:55:54

किसानों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, कहा-  किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी किसानों की स्थिति देख बहुत दर्द हो रहा है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।

किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं

वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र देओल ने एक बार फिर किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए। इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया गया था, जिसको लेकर लोगों ने धर्मेंद्र को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

क्या लिखा था धर्मेंद्र ने?

धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा था- 'सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की समस्या का कोई हल जल्दी निकाल लें, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, दर्द होता है ये देखकर।'

धर्मेंद्र का ये ट्वीट वायरल हो गया था। लेकिन फिर अचानक से धर्मेंद्र ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। धर्मेंद्र का ऐसे अचानक ट्वीट डिलीट करना कई लोगों को हैरान कर गया। कई यूजर तो धर्मेंद्र को ट्रोल करने लगे।

आपको बता दे, पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ शुरुआत से किसानों के समर्थन में हैं। उन्होंने किसानों को 1 करोड़ रुपये दान किए। सोनम कपूर, सोनू सूद, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, जसबीर जस्सी, गुरदास मान, खेसारी लाल यादव जैसे सितारे भी किसानों के समर्थन में ट्वीट कर चुके हैं। पंजाबी एक्टर एमी विर्क ने किसानों के समर्थन में कहा था कि अगर लोग अपने आप से, इंसानियत से प्यार करते हैं तो उन्हें किसानों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोग अपने एक ट्वीट से भी समर्थन दिखा सकते हैं, सभी को सड़कों पर उतरने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दे, नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। सरकार से बात नहीं बनते देख किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। वे अब देशभर में ट्रेनें रोकने का ऐलान कर चुके हैं। उधर, पंजाब के अलग-अलग इलाकों से 30 हजार और किसान दिल्ली आ रहे हैं। किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि कानून रद्द करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ, इसलिए जल्द ट्रेनें रोकने की तारीख का ऐलान करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा। सरकार कानून वापस ले तो किसान अपने घरों को चले जाएंगे।

कृषि कानूनों की वापसी मुश्किल

उधर, केंद्र ने किसानों को साफ संकेत दे दिए हैं कि कृषि कानूनों की वापसी मुश्किल है। अगर कोई चिंता है तो सरकार बातचीत और सुधार के लिए हमेशा तैयार है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने किसानों से कई दौर की बातचीत की। उनके हर सवाल का जवाब लिखित में भी दिया, लेकिन किसान अभी फैसला नहीं कर पा रहे हैं और ये चिंता की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव