राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिल्ली-6 (Delhi-6)’ ने बुधवार को अपने प्रदर्शन के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘रंग दे बसंती’ के बाद आई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के 10 वर्ष पूरे होने पर इसके मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा कि, यह दिल, आत्मा से जुडऩे वाली और मार्मिक संदेश वाली फिल्म है। अभिषेक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी, जहाँ उन्होंने फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर साझा किए, जो एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी दादी के साथ अपनी मातृभूमि लौटता है और दिल्ली के केंद्र में एक विचित्र मंदिर-मस्जिद विवाद में फंस जाता है।
#10yrsOfDelhi6 🤗 https://t.co/ovRdIVpw6j
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) February 20, 2019














