न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जारी है ‘आँखें-2’ के लिए सितारों का चयन, अब जुड़ा 4था खान

‘आंखें-2’ में अमिताभ बच्चन और परेश रावल ऐसे दो कलाकार होंगे, जो पहले भाग में भी नजर आए थे। इनके अलावा बाकी सभी कलाकार नए होंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 4:44:59

जारी है ‘आँखें-2’ के लिए सितारों का चयन, अब जुड़ा 4था खान

वर्ष 2003 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और परेश रावल (Paresh Rawal) को लेकर फिल्म ‘आँखें (Aankhen 2)’ का निर्माण किया गया था। तीन अंधों द्वारा एक महिला की मदद से बैंक में डकैती पर आधारित इस फिल्म ने उस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर थी। तभी से इसके सीक्वल की बात हो रही थी। अब जाकर इसके सीक्वल को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

जब फिल्म के दूसरे भाग का ऐलान हुआ तब इसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी (Arshad Warsi), इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकारों के नाम सामने आए और अब इस फिल्म को लेकर आ रही नई जानकारी के मुताबिक ‘आंखें-2’ का निर्देशन अनीज बज्मी करने वाले हैं। ‘आंखें-2’ में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और परेश रावल (Paresh Rawal) ऐसे दो कलाकार होंगे, जो पहले भाग में भी नजर आए थे। इनके अलावा बाकी सभी कलाकार नए होंगे।

खबरों के अनुसार ‘आंखें-2’ में सुष्मिता सेन को जैकलीन फर्नांडिस रिप्लेस करेंगी और उनके साथ-साथ इसमें सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म के एक महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए सैफ अली खान को कास्ट कर लिया गया है। सैफ फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाते नजर आएंगे।
काफी समय से सैफ अली खान बॉलीवुड में कोई सफल फिल्म नहीं दे पाए हैं। हालांकि उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘सेक्रेड गेम्स’ के जरिये सफलता प्राप्त की है। इसके बावजूद उनके पास कुछ फिल्में—‘हंटर’, ‘जवानी जानेमन’, ‘छिछोरे’ और ‘तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर’—जैसी फिल्में हैं। इन फिल्मों को लेकर सैफ काफी आशान्वित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन फिल्मों की सफलता एक बार फिर से उनको बॉलीवुड का व्यस्त सितारा बना देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम