न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘महाभारत’ से पीछे हटे आमिर खान, करोड़ों का हुआ नुकसान!

अपनी फिल्म ‘दंगल (Dangal)’ के प्रदर्शन के वक्त से आमिर खान 9Aamir Khan) अपने अगले प्रोजेक्ट ‘महाभारत (Mahabharat)’ को लेकर खासी चर्चाओं में रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 4:24:30

‘महाभारत’ से पीछे हटे आमिर खान, करोड़ों का हुआ नुकसान!

अपनी फिल्म ‘दंगल (Dangal)’ के प्रदर्शन के वक्त से आमिर खान 9Aamir Khan) अपने अगले प्रोजेक्ट ‘महाभारत (Mahabharat)’ को लेकर खासी चर्चाओं में रहे हैं। कहा जा रहा था कि आमिर खान ‘महाभारत (Mahabharat)’ को निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ से भी भव्य स्तर पर बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आमिर खान की ‘महाभारत’ को लेकर पिछले वर्ष समाचार आ रहे थे कि इस प्रोजेक्ट के लिए भारत के टाइकून मुकेश अंबानी 1000 करोड़ की राशि नियोजित करने जा रहे थे। अब जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार आमिर खान ने अपनी बरसों की मुराद और करिअर के सबसे महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्टों में से एक ‘महाभारत’ को बनाने का विचार फिलहाल त्याग दिया है।

इस प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि आमिर ने महाभारत (Mahabharat) अबैन्डन कर दी है। कई सारे कारणों को देखते हुए इसको रद्द करने का निर्णय लिया गया है। फिल्म निर्माण को बंद करने के बारे में आमिर खान ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमिर खान का अब अगला प्रोजेक्ट क्या होगा यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वैसे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान (Aaamir Khan) का अगला प्रोजेक्ट टॉम हैंक्स वाली ‘फॉरेस्ट गंप’ होगी, जिसके अधिकार उन्होंने पिछले वर्ष खरीदे हैं।

aamir khan,mahabharat,aamir khan denied to do mahabharat,mahabharat movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सबसे बड़ी मुश्किल सितारे और उनकी तारीखें

आमिर खान (Aamir Khan) का महाभारत (Mahabharat) को रद्द करने को लेकर कई कारण रहे हैं। इस फिल्म के लिए सितारों की प्रक्रिया उनके सामने सबसे बड़ी समस्या बनकर आई। फिल्म के किरदारों के अनुरूप टीम को लार्जर दैन लाइफ चेहरे नहीं मिल रहे थे। महाभारत के सारे किरदार लार्जर दैन लाइफ हैं। ऐसे में नामी कलाकार ही लिए जाने का दबाव था। आमिर को अगले 7-8 साल के लिए सितारों की तारीखें चाहिए थीं। यह सम्भव नहीं हो पा रहा था। इतने सालों तक सितारे डेट्स ब्लॉक करने में असमर्थ थे। इसके अतिरिक्त जिन सितारों को आमिर खान ‘महाभारत’ के लिए लेना चाहते थे उनके पास अभी कई फिल्में हैं। उन फिल्मों के किरदार से निकलकर महाभारत वाले किरदार में घुसना बहुत मुश्किल था।

बजट भी बना रुकावट, मोटी फीस और फाइनेंसर्स का डर

इस योजना को रद्द करने में बजट ने भी अपनी अहम् भूमिका निभाई है। अगले 5-7 सालों के लिए अलग-अलग महीनों की तारीखें एडवांस में ब्लॉक करने के लिए सितारों को कई गुना ज्यादा फीस देनी पड़ती। फिल्म को जो फाइनेंसर्स फाइनेंस कर रहे थे उनका विश्वास भी हिला हुआ था। इसकी वजह यह रही कि पिछले वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों को दर्शकों ने ठुकरा दिया था। इनमें आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी शामिल थी, जिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था लेकिन फिल्म का लाइफ टाइम कारोबार ही 150 करोड़ आया था। फिल्म का बजट बहुत भारी भरकम था। आमिर खान को डर था कि क्या इतनी बड़ी रकम रिकवर भी हो पाएगी या नहीं। इससे पहले बीते साल उनकी बिग बजट फिल्म असफल हो गई थी।

aamir khan,mahabharat,aamir khan denied to do mahabharat,mahabharat movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

आमिर का करिअर दांव पर था

आमिर खान (Aamir Khan) को इस बात का शिद्दत से अहसास था कि यदि वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाते हैं तो अगले 5 साल तक कोई और फिल्म नहीं कर पाते। इससे उनके करिअर के साथ-साथ उनकी मार्केट वैल्यू पर भी गहरा असर पड़ता। फिल्म पर 10 साल तक काम होना था। इसको 5 भागों में बनाया जाना तय था। फिल्म का प्रस्तावित बजट ही 1000 करोड़ रुपये था।

तैयारी थी जबरदस्त, फिर भी पीछे हटे

पिछले कई महीनों से इस प्रोजेक्ट के रिसर्च और कॉस्टयूम वगैरह से लेकर अन्य कामों पर काम जारी था। आमिर स्वयं इसके प्री प्रोडक्शन पर लगातार निगाह रख रहे थे। फिल्म के लेखन के लिए अंजुम रजाबी और डॉक्टर चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को बोर्ड पर लाया गया था। इस फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय लेखकों से भी सहयोग लिया जा रहा था।

aamir khan,mahabharat,aamir khan denied to do mahabharat,mahabharat movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

आमिर ने छोड़ी थी सैल्यूट/सारे जहाँ से अच्छा

आमिर खान (Aamir Khan) की ‘दंगल’ के बाद सिद्धार्थ राय कपूर द्वारा निर्मित फिल्म ‘सैल्यूट’ अगला प्रोजेक्ट था। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू की थी लेकिन फिर ‘महाभारत’ की योजना बनते ही उन्होंने इस फिल्म से स्वयं को हटा लिया था। आमिर खान के इस प्रोजेक्ट से हटने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को इसके लिए लिया गया था। फिल्म के नाम में भी बदलाव किया गया था। उसे ‘सैल्यूट’ से बदलकर ‘सारे जहाँ से अच्छा’ कर दिया था।

तैयारी से हुआ करोड़ों का नुकसान

आमिर खान (Aamir Khan) की इस फिल्म की तैयारियाँ पिछले दो वर्षों से जारी थी। इस फिल्म के रिसर्च और कास्ट्यूम के साथ ही अन्य प्री प्रोडक्शन पर आमिर खान (Aamir Khan) करोड़ों रुपया लगा चुके थे। ऐसे में उनके काफी सोच विचार के बाद लिए गए बंद करने के निर्णय से उनको करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। अब इस नुकसान की रिकवरी आमिर किस तरह से करते हैं यही देखने वाली बात है। सम्भावनाएँ व्यक्त की जा रही है कि अब वे एक-दो वर्ष में फिल्म करने के निर्णय को बदलते हुए अन्य सितारों की तरह वर्ष में कम से कम दो फिल्में करेंगे या फिर उन फिल्मों का हिस्सा बनेंगे जिनका कंटेंट वजनदार होगा परन्तु लागत कम होगी। इन फिल्मों की सफलता से उनका प्रॉफिट शेयरिंग बढ़ेगा, जिससे वे नुकसान की कमी को पूरा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम