न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंफर्म: 19 साल बाद भंसाली और सलमान का हुआ ‘संगम’, बनेगी नई प्रेम कहानी

गत वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म ‘पद्मावत (Padmavat)’ के बाद से ही बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएँ आम हो रही हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 2:16:55

कंफर्म: 19 साल बाद भंसाली और सलमान का हुआ ‘संगम’, बनेगी नई प्रेम कहानी

गत वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म ‘पद्मावत (Padmavat)’ के बाद से ही बॉलीवुड के गलियारों में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएँ आम हो रही हैं। उनकी अगली फिल्म के सितारों को लेकर भी कई नाम सामने आए थे लेकिन अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनाने जा रहे हैं, जो कि एक प्रेम कहानी है। सलमान खान ने 19 साल पहले संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की प्रेम कहानी ‘हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam)’ में काम किया था। इसके बाद वे 2007 में उनकी फिल्म ‘सांवरिया’ में भी नजर आए थे, जिसके जरिये रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपना फिल्म करिअर शुरू किया था।

hum dil de chuke sanam,sanjay leela bhansali,Salman Khan,love story,padmavat,ranveer singh,deepika padukone,ranbir kapoor,sonam kapoor,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन से पूर्व ही एक फिल्म को लेकर काम कर रहे थे। जब संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनने वाली फिल्म की कथा को फाइनल कर लिया है और वे इसके स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। यह एक प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म इस वर्ष के अन्त तक फ्लोर पर जा सकती है।

सूत्र के हवाले से लिखा है, ‘भंसाली ने सलमान खान के साथ पद्मावत प्रदर्शित होने के पहले ही इस आइडिया पर बात की थी। सलमान भी इस फिल्म के लिए तैयार हैं। संजय भंसाली एक साथ 3 फिल्मों पर काम कर रहे हैं और साथ ही इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ चर्चा भी कर रहे हैं। आखिरकार उन्होंने इस स्क्रिप्ट को चुना है जिसे वो सलमान खान (Salman Khan) के साथ बनाने वाले हैं।’

hum dil de chuke sanam,sanjay leela bhansali,Salman Khan,love story,padmavat,ranveer singh,deepika padukone,ranbir kapoor,sonam kapoor,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस खबर को भंसाली प्रोडक्शन के सीईओ ने भी पुख्ता किया है। उन्होंने कहा है, हाँ सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) 19 साल बाद दोबारा एक लव स्टोरी के लिए साथ आ रहे हैं। इस कहानी को बयां करने के लिए दोनों का गठजोड़ कमाल का है।’ संजय लीला भंसाली की पिछली चार फिल्मों में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आए थे। इन फिल्मों ने दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड का सुपर सितारा बनाने में अहम् भूमिका निभाई है। भंसाली का फिल्म बनाने का अपना नजरिया रहा है। वे अपनी फिल्म को पूरा करने में कम से कम एक वर्ष लते हैं। उनकी फिल्मों के किरदार लार्जर दैन लाइफ होते हैं। अब देखने वाली बात यह है भंसाली सलमान खान को लेकर किस प्रकार की प्रेम कहानी को दर्शकों के सामने लाने में कामयाब होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम