न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर लौटेंगे ‘फुकरे’, पिछले 2 भागों की तुलना में 3रा भाग होगा धमाकेदार

अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी जल्द ही बनने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 4:13:31

फिर लौटेंगे ‘फुकरे’, पिछले 2 भागों की तुलना में 3रा भाग होगा धमाकेदार

वर्ष 2013 में फरहान अख्तर ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले लेखक निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा को ‘फुकरे’ नामक हास्य कॉमेडी फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया था। बहुत ही छोटे बजट लगभग 20 करोड़ में बनाई गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कारोबार करके ट्रेड को हैरान कर दिया था। चार युवाओं की इस कहानी को मृगदीप ने कुछ इस अंदाज में परदे उतारा कि दर्शक इसको देखकर मस्त हो गए। वर्ष 2017 में इसका दूसरा भाग ‘फुकरे रिटन्र्स’ के नाम से आया। इस फिल्म में अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा के साथ पंकज त्रिपाठी को दोहराया गया। पिछली फिल्म को देख चुके दर्शकों ने इस फिल्म को सफलता के नए मुकाम पर पहुँचाया। बॉक्स ऑफिस पर फुकरे रिटन्र्स ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके फिर ट्रेड को हैरान किया। अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी जल्द ही बनने जा रहा है।

fukrey 3,fukrey 3 movie,pulkit samrat,varun sharma,manjot singh,richa chadha,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस सीरीज के दोनों भागों में नजर आ चुके वरुण शर्मा ने अपने हालिया दिए एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि फुकरे का तीसरा भाग बनना तय है। चूचा के रूप में ख्यात हुए वरुण शर्मा ने कहा कि इसके दोनों भाग बॉक्स ऑफिस पर बड़े हिट रहे थे, जिसे देखते हुए अब इसके तीसरे भाग की तैयारी की जा रही है। इसके तीसरे भाग की कहानी को लिखा जा रहा है। मैं फ्रेंचाइजी के करीब हूँ क्योंकि यह मेरी पहली फ्रैंचाइजी है और मैं चूचा के किरदार के भी बहुत करीब हूँ। उम्मीद है कि हम लोग जल्द से जल्द इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

fukrey 3,fukrey 3 movie,pulkit samrat,varun sharma,manjot singh,richa chadha,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मृगदीप सिंह लाम्बा के बारे में पिछले दिनों समाचार आए थे कि उन्होंने अब दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस के लिए फिल्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिनेश विजन के साथ वे बतौर निर्माता जुड़े हैं। इस बात की स्वीकारोक्ति करते हुए मृगदीप सिंह लाम्बा ने उस वक्त कहा था कि यह सही है कि मैं दिनेश विजन के साथ मिलकर काम कर रहा हूँ लेकिन मैं अभी भी फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के बैनर से जुड़ा हुआ हूँ। उन लोगों की आपसी सहमति के बाद ही मैंने दिनेश विजन के साथ काम करना शुरू किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल