न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने बढाई फीस, बॉलीवुड का नया ‘सुल्तान’ सफलता के हवाई घोडे पर सवार

बॉलीवुड के नए ‘सुल्तान’ बने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सफलता के हवाई घोडे पर सवार हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 1:00:48

रणवीर सिंह ने बढाई फीस, बॉलीवुड का नया ‘सुल्तान’ सफलता के हवाई घोडे पर सवार

बॉलीवुड के नए ‘सुल्तान’ बने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सफलता के हवाई घोडे पर सवार हैं। वर्ष 2018 में जहाँ उन्होंने अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ विवाह किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने—पद्मावत और सिम्बा—दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर स्वयं को खान तिकडी के विकल्प के रूप में पेश किया। रणवीर सिंह की इन दोनों फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड रुपये रही है, जिसके चलते उन्होंने अपने समकक्ष नायकों को बहुत पीछे छोड दिया है। रणवीर सिंह की इस सफलता का फायदा उठाते हुए कई ब्रांड्स और मल्टी नेशनल कंपनियों ने उन्हें अपने ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए साइन भी किया है और वो कई ब्रांड एंडोर्स भी कर रहे हैं। इस बीच समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि रणवीर सिंह ने अपने मेहनताने में वृद्धि कर दी है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि पहले वे कितनी फीस ले रहे थे और अब उन्होंने अपने मेहनताने में कितना इजाफा किया है। लेकिन इतना संकेत जरूर मिल रहा है कि इस मामले में उन्होंने वरुण धवन को पीछे छोड दिया है।

bollywood,ranveer singh,padmavat,simmba,varun dhawan

गत वर्ष वरुण धवन को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने टी सीरीज की रेमो डिसूजा निर्देशित व निर्मित फिल्म ‘एबीसीडी-3’ के लिए 21 करोड का मेहनताना मांगा है, जो इस फिल्म के निर्माताओं ने मान लिया है। तब कहा जा रहा था कि वरुण धवन इस वक्त अपने सभी समकक्ष सितारों में सबसे महंगे सितारे हो गए हैं। गत वर्ष वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर और सुई धागा दी थी, जिन्होंने कोई कमाल नहीं दिखाया था।

bollywood,ranveer singh,padmavat,simmba,varun dhawan

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है, ‘रणवीर इस वक्त पद्मावत और सिम्बा की सुपर सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं और साल 2017 की तुलना में उनके करियर ने एक बडी उछाल ली है। ऐसे में ये समझने योग्य है कि उन्होंने अपने फीस में इजाफा कर दिया है। अब वो अपने कॉम्पीटिटर वरुण धवन की तुलना में ज्यादा फीस की मांग करते है।’

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सबसे कुशल अभिनेताओं में से एक हैं। पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के रूप में उनकी बर्बर भूमिका से लेकर सिम्बा में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में उनके अभिनय कौशल का जलवा देखने को मिलता है। एक निर्माता कहते हैं, ‘पद्मावत और सिम्बा की सुपर-सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अब पहले वाले नहीं रहे। उनकी इक्विटी 2017 में जो थी उससे कहीं अधिक उच्च स्तर तक पहुंच गई है। निश्चित रूप से उन्होंने अपनी कीमत में बढ़ोतरी की है, अब वे अपने समकालीन वरुण धवन से बहुत अधिक शुल्क लेते हैं।’

पिछले साल तक वरुण अपनी पीढिय़ों के सबसे अधिक वेतन पाने वाले अभिनेता थे। 2018 ने इसे बदल दिया है और अब रणवीर एक अभूतपूर्व उच्च सवारी कर रहा है। खान सुपरस्टार तिकडी की असफलता को देखते हुए यह संभावना है कि आने वाले समय में रणवीर उनसे आगे निकल जाए। आगामी माह उनकी फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। सब कुछ इस फिल्म की सफलता पर निर्भर करता है। यदि यह फिल्म सफल हो गई तो निश्चित रूप से रणवीर सिंह खान तिकडी की तगडे दावेदार बन जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक