न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत: 11वें दिन कारोबार में 50 प्रतिशत का उछाल, रविवार को नहीं मिलेंगे दर्शक

ईद के मौके पर 5 जून को प्रदर्शित हुई सलमान खान कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ ने शनिवार को अपने सफर के 11 दिन पूरे कर लिए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 16 Jun 2019 4:32:30

भारत: 11वें दिन कारोबार में 50 प्रतिशत का उछाल, रविवार को नहीं मिलेंगे दर्शक

ईद के मौके पर 5 जून को प्रदर्शित हुई सलमान खान कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ ने शनिवार को अपने सफर के 11 दिन पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार को आई बड़ी गिरावट के बाद अचानक से शनिवार को इस फिल्म को देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक सिनेमाघर पहुँचे। इसके चलते इसके कारोबार में शनिवार को बढ़ोतरी नजर आई। शुक्रवार के मुकाबले इस फिल्म ने शनिवार को 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ का कारोबार किया। शुक्रवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ के लगभग कारोबार किया था।

Salman Khan,bharat,bharat box office,salman khan news,bharat movie,bharat 200 crore,entertainment,bollywood

रविवार को लेकर यह तय माना जा रहा है कि इस फिल्म को दर्शकों का टोटा झेलना पड़ेगा। इसकी वजह भारत-पाकिस्तान मैच का होना है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इंगलैण्ड में हो रही वर्षा के चलते यह मैच रद्द हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बात की घोषणा पहले से ही कर रखी है कि मैनचेस्टर में होने वाला भारत-पाक विश्व कप क्रिकेट मैच वर्षा से बाधित होगा। ऐसे में यदि वर्षा होती है तो निश्चित रूप से सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को देखने वाले दर्शकों की तादाद में इजाफा होगा।

Salman Khan,bharat,bharat box office,salman khan news,bharat movie,bharat 200 crore,entertainment,bollywood

दसवें दिन कारोबार में आई थी 90 प्रतिशत की गिरावट

गौरतलब है कि शुक्रवार को इस फिल्म के कारोबार में पहले दिन के मुकाबले 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन इस फिल्म 42.30 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि 10वें दिन इस फिल्म 4 करोड़ का कारोबार किया है। इस सहित इसका कुल कारोबार 184 करोड़ के लगभग हो चुका है। इस फिल्म के कारोबार में आ रही गिरावट का सबसे बड़ा कारण विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता है। प्रदर्शन के दिन से अब तक इस फिल्म के सफर के मध्य में टीम इंडिया के तीन मुकाबले हो चुके हैं जिनके चलते भी कारोबार प्रभावित हुआ है। इस फिल्म के कारोबार पर सबसे बड़ा असर कल रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पड़ेगा। दर्शकों में फिल्म से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उत्सुकता है।

‘भारत’ को लेकर अब यह कहा जा रहा है कि यदि इस फिल्म के प्रदर्शन के दौरान विश्व कप क्रिकेट के मैच नहीं होते तो निश्चित रूप से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाती। इस प्रतियोगिता के चलते इसको बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के 10 दिनों में अपनी लागत वसूल करने में सफल हो गई है। अब इसके 200 करोड़ तक पहुँचने में मुश्किलात सामने आ रही हैं। वैसे उम्मीद है कि यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो