न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंतजार हुआ खत्म, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मंटो’ का ट्रेलर

फिल्म अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास के द्वारा बनाई गई ‘मंटो’ का ऑफीशियल ट्रेलर कल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 1:09:14

इंतजार हुआ खत्म, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  रिलीज़ होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मंटो’ का ट्रेलर

फिल्म अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास के द्वारा बनाई गई ‘मंटो’ का ऑफीशियल ट्रेलर कल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नवुजुद्दीन सिद्दीकी ने लेखक सहादत हसन मंटो के किरदार में नज़र आयेंगे। बता दे, इस फिल्म का एक वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आया था, जिसने लोगों के दिलों में तुरंत जगह बना ली थी। इसके बाद से दर्शकों में ‘मंटो’ के ऑफीशियल ट्रेलर को देखने की बेचैनी साफ देखी जा सकती है।

फिल्म ‘मंटो’ को एच.पी. स्टूडियो, फिल्म्सटॉक और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में डायरेक्टर नंदिता दास युवाओं के सबसे पसंदीदा लेखक सहादत हसन मंटो की जिंदगी दिखाने की कोशिश करेंगी।

नंदिता दास ने मीडिया को फिल्म के बारे में बताया है, ‘हमारी फिल्म मंटो का ट्रेलर 15 अगस्त के मौके पर रिलीज करने का फैसला वायकॉम 18 का ही है। वो हमारी फिल्म के प्रोड्यूसर्स में एक हैं, जो एच.पी स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे हैं।’

bollywood,nawazuddin siddiqui,nandita das,manto,manto trailer,independence day

मंटो’ को लिखते वक्त उनके दिमाग में हमेशा नवाज ही रहे

फिल्म अभिनेत्री और निर्माता नंदिता दास ने बताया कि फिल्म मंटो में मुख्य भूमिका के लिए उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुना क्योंकि उनमें उर्दू के महान लेखक और कहानीकार की तरह कई समानताएं हैं।

नंदिता ने कहा कि ‘मंटो’ को लिखते वक्त उनके दिमाग में हमेशा नवाज ही रहे। वह इन दिनों इससे जुड़े कामों में ही मशगूल है। नंदिता ने एक बयान में कहा कि उनमें मंटो की तरह ही उनके चेहरे पर गहरी संवेदना, क्रोध, तीव्रता और भाव विहीन हास्य जैसी कई समानताएं है। इन समानताओं के चलते ही नवाज के जरिए मंटो के चरित्र को पर्दे पर उतारने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मंटो का चरित्र बेहद जटिल है और ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो परस्पर विरोधी भावनाओं को पर्दे पर साकार कर सके। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए वह नैतिक साहस वाले व्यक्ति थे। इसके बाद भी उन्हें जेल जाने का डर था, आत्मविश्वास था लेकिन कमजोर, गहरी संवेदनशीलता थी लेकिन बेहद गुस्सा था। ‘मंटो’ में लोगों को नवाज में यह सब कुछ दिखेगा। यह फिल्म उर्दू के महान कहानीकार सआदत हसन मंटो की जिंदगी पर आधारित है।
बता दें फिल्म ‘मंटो’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन, ऋषि कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल