न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव के चलते इन 6 फिल्मों को होगा नुकसान, बॉक्स ऑफिस होगा प्रभावित

चुनावों की घोषणा के साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में इसकी वजह से होने वाले नुकसान को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक होने वाले चुनावों का परिणाम 23 मई को जारी किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 12:56:37

लोकसभा चुनाव के चलते इन 6 फिल्मों को होगा नुकसान, बॉक्स ऑफिस होगा प्रभावित

रविवार 10 मार्च को लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई। चुनावों की घोषणा के साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में इसकी वजह से होने वाले नुकसान को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक होने वाले चुनावों का परिणाम 23 मई को जारी किया जाएगा। इस दौरान आम जनता की निगाह सिर्फ और सिर्फ केन्द्र में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी इस पर होगी। इसके चलते इस अवधि में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान होगा यह तय है।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लोकसभा चुनाव के कारण ही यह होगा। इसके साथ-साथ इस अवधि में आईपीएल लीग का बुखार भी दर्शकों पर चढ़ेगा और साथ ही मई माह में विश्व कप क्रिकेट शुरू हो जाएगा। इन दोनों कारणों से भी दर्शक का रूझान फिल्मों में कम और टीवी पर क्रिकेट का लुत्फ उठाने में लग जाएगा।

आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों पर जो इस अवधि में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं—

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

जंगली — 29 मार्च

हॉलीवुड निर्देशक चक रसेल के निर्देशन में बनी विद्युत जामवाल की यह फिल्म इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से हैं। यह फिल्म गत वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन फिर इसके पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के चलते इसे 2019 में शिफ्ट कर दिया गया। अब यह फिल्म 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर ने दर्शकों को रोमांचित किया है। इसे चर्चाओं में बनाए रखने के लिए मेकर्स नए-नए पोस्टर्स शेयर करते रहते हैं।

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर)—12 अप्रैल

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉ’ (रोमियो अकबर वॉल्टर) का प्रदर्शन होने जा रहा है। भारतीय जासूस पर बनी ‘रॉ’ जॉन अब्राहम के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने निर्देशित किया है। फिल्म में जॉन के साथ जैकी श्रॉफ और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं।

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कलंक—17 अप्रैल

करण जौहर की यह फिल्म उनके लिए करिअर की सर्वाधिक महत्त्वाकांक्षी फिल्म है। इस फिल्म को उनके पिता यश जौहर बनाना चाहते थे लेकिन वे अपने जीते जी इसे नहीं बना पाए। अब करण जौहर ने अपने पिता की इच्छा को पूरा किया है। इसकी स्टार कास्ट, कहानी और भव्य सेट्स पर करोड़ों का खर्चा किया गया है। इस फिल्म वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 19 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब इसके वीकेंड को पाँच दिन का करते हुए इसे दो दिन पूर्व महावीर जयन्ती पर 17 अप्रैल को प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म पर लगभग 100 करोड़ का बजट खर्च किया गया है।

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2—10 मई

करण जौहर की ही दूसरी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 भी इसी अवधि में प्रदर्शित होने जा रही है। पहले यह भी गत वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन फिर करण जौहर ने इसको 2019 में शिफ्ट करते हुए 10 मई को प्रदर्शित करने की घोषणा की। यह वर्ष 2012 में आई करण जौहर द्वारा निर्देशित स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म भी करण जौहर की बड़ी फिल्म है। इस फिल्म के लिए काफी बजट लगा है और इसी फिल्म के जरिए दांव पर लगा है डेब्यूटेंट अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का करिअर।

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

देदे प्यार दे—17 मई

निर्देशक लव रंजन की यह फिल्म भी बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। पहले इस फिल्म का प्रदर्शित का मार्च 2019 में होना तय था लेकिन ‘टोटल धमाल’ के चलते इसे 3 माह आगे सरका दिया गया। अजय देवगन तब्बू अभिनीत यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

bollywood movies,lok sabha election 2019,junglee,student of the year 2,kalank,de de pyaar de,romeo akbar walter,indias most wanted,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड—24 मई

निर्देशक राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म को लेकर भी बॉलीवुड में काफी चर्चा है। असफल सितारों के बावजूद इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल दिखाएगी। अर्जुन कपूर और अमृता पुरी स्टारर यह फिल्म एक डिटेक्टिव क्राइम थ्रिलर है। अर्जुन कपूर के करिअर के लिए यह फिल्म बहुत महत्त्वपूर्ण है। लगातार असफलता को झेल रहे अर्जुन कपूर का भविष्य इसी फिल्म पर टिका है। हालांकि इसी वर्ष के अन्त में उनकी आशुतोष गोवारिकर के साथ ‘पानीपत’ आनी है। निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी ‘रेड’ दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम