न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर छायी यह भारतीय फिल्में, अव्वल नम्बर पर है आमिर खान की . . . .

चाइना भारतीय फिल्म उद्योग के बड़े बाजार के रूप में उभरा है। आमिर खान की ‘दंगल’ के साथ खुले इस बाजार में अब लगातार हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 03 May 2019 11:58:52

चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर छायी यह भारतीय फिल्में, अव्वल नम्बर पर है आमिर खान की . . . .

चाइना भारतीय फिल्म उद्योग के बड़े बाजार के रूप में उभरा है। आमिर खान की ‘दंगल’ के साथ खुले इस बाजार में अब लगातार हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। वहाँ पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में से कई ने रिकॉर्ड कारोबार किया है और कुछेक ऐसी भी रही हैं जिन्होंने औसत कारोबार किया है। आइए डालते हैं 5 ऐसी फिल्मों पर नजर जिन्होंने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है।

bollywood movies,china box office collection,dangal,bajrangi bhaijan,secret superstar,hindi medium,andhadhun,bollywood,entertainment

दंगल

आमिर खान निर्मित और अभिनीत ‘दंगल’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म की सफलता ने घरेलू दर्शकों को हैरान कर दिया था क्योंकि यह पूरी तरह से ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी। भारत के बाद आमिर खान ने इसे चीन में प्रदर्शित करने की योजना बनाई। चीन में आमिर खान ने अपनी इस फिल्म का खुद जमकर प्रमोशन किया। इसका असर यह हुआ कि जब वहाँ पर दंगल का प्रदर्शन हुआ सिनेमाघरों के बाहर लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिलीं। चाइनीज दर्शकों को इस फिल्म की कथा अपनी फिल्मों जैसी लगी। फिल्म ने वहाँ पर 1400 करोड़ की कमाई की थी।

bollywood movies,china box office collection,dangal,bajrangi bhaijan,secret superstar,hindi medium,andhadhun,bollywood,entertainment

सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर खान ने दंगल की सफलता को देखते हुए अपने प्रोडक्शन की एक और फिल्म ‘सीके्रट सुपरस्टार’ को भारत के बाद चीन में प्रदर्शित किया। भारत में जहाँ इस फिल्म ने मात्र 80 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं चीन में इस फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके भारतीयों को हैरान कर दिया। इस फिल्म का निर्देशक आमिर खान के मैनेजर रहे अद्वैत चंदन ने किया था, जो अब आमिर खान को लेकर ‘लाल सिंह चड्ढा’ निर्देशित कर रहे हैं।

bollywood movies,china box office collection,dangal,bajrangi bhaijan,secret superstar,hindi medium,andhadhun,bollywood,entertainment

बजरंगी भाईजान

आमिर खान की दो फिल्मों को चीन में मिली व्यापक सफलता ने भारत के अन्य सितारों को भी अपनी फिल्मों को वहाँ पर प्रस्तुत करने को उत्साहित किया। सलमान खान ने चीन में सबसे पहले अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को प्रदर्शित करने की योजना बनाई। कबीर खान के निर्देशन में बनी बजरंगी भाईजान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ का कारोबार किया था। सलमान खान और कबीर को उम्मीद थी कि बजरंगी भाईजान चीन में भी तहलका मचाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चीन में बजरंगी भाईजान 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार ही कर सकी।

bollywood movies,china box office collection,dangal,bajrangi bhaijan,secret superstar,hindi medium,andhadhun,bollywood,entertainment

हिन्दी मीडियम

गत वर्ष चीन में निर्माता दिनेश विजान ने अपनी फिल्म हिन्दी मीडियम को प्रदर्शित किया। कंटेंट बेस इस फिल्म को लेकर उनका अनुमान था कि वहाँ पर यह अच्छी कमाई कर जाएगी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 112 करोड़ का कारोबार किया था। इरफान और सबा कमर बेहतरीन सितारे हैं लेकिन इतने ज्यादा लोकप्रिय नहीं है कि कोई फिल्म सौ करोड़ कमाई कर जाए। हिन्दी मीडियम ने यह जादुई आंकड़ा छुआ था। चीन में गत वर्ष प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के दोगुना से ज्यादा का कारोबार किया। इरफान खान अभिनीत और साकेत चौधरी निर्देशित यह फिल्म चीन में 250 करोड़ से अधिक कमाई करने में सफल रही।

bollywood movies,china box office collection,dangal,bajrangi bhaijan,secret superstar,hindi medium,andhadhun,bollywood,entertainment

अंधाधुन

आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत इस फिल्म को चीन में प्यानो प्लेयर के नाम से प्रदर्शित किया गया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म को चीन में अच्छा प्रतिसाद मिला। एवेंजर्स एंडगेम के प्रदर्शन से पूर्व तक इस फिल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। भारत में इस फिल्म ने 74 करोड़ का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम