न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Movie Review: बेहतरीन अभिनय से सजी है ELKDTAL, झलकते हैं आँख से आँसू

लगभग 23 साल पूर्व निर्मात्री, अभिनेत्री और निर्देशिका दीपा मेहता ने बॉलीवुड में समलैंगिक रिश्तों पर ‘फायर’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसने बॉलीवुड को अन्दर तक हिला कर रख दिया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने आग लगा दी थी

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 3:37:38

Movie Review: बेहतरीन अभिनय से सजी है ELKDTAL, झलकते हैं आँख से आँसू

लगभग 23 साल पूर्व निर्मात्री, अभिनेत्री और निर्देशिका दीपा मेहता ने बॉलीवुड में समलैंगिक रिश्तों पर ‘फायर’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसने बॉलीवुड को अन्दर तक हिला कर रख दिया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने आग लगा दी थी। फिल्म का जबरदस्त विरोध भी हुआ था लेकिन यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसमें होमोसेक्सुअल को उजागर किया गया था। वक्त बदला बॉलीवुड बदला और समलैंगिक रिश्तों को लेकर न खुलकर चर्चा होती है अपितु समाज इन रिश्तों को स्वीकार करने लगा है। आज ऐसी ही फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ देखने का मौका मिला जिसने अपने कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते दर्शकों की आँखों में आँसू लाने में सफलता प्राप्त की है। इस विषय पर फिल्म बनाना विधु विनोद चोपड़ा का सराहनीय कदम है और तारीफ करेंगे सोनम कपूर की जिन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। करण जौहर ने भी कुछ वर्ष पूर्व अपनी फिल्म कपूर एण्ड संस में इस मुद्दे को उठाया था लेकिन उनका प्रयास बहुत हल्का था, यहाँ लेखिका-निर्देशिका शैली चोपड़ा धर ने उसे बहुत शिद्दत से उठाया है।

वर्ष 2019 फिल्म उद्योग के लिए यादगार साबित होने जा रहा है। पिछले महीने में प्रदर्शित हुई ‘उरी’ के बाद इस माह की शुरूआत में एक और बेहतरीन फिल्म देखने को मिली है। शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ देखते हुए जहाँ रोंगटे खड़े हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म के कई ऐसे दृश्य हैं जो आँख में आँसू ला देते हैं। अरसे बाद कोई ऐसी फिल्म आई है जिसको देखते हुए महिला दर्शक न सिर्फ रूआंसी हो रही हैं अपितु उनकी आँखों से झर-झर करके पानी बहने लगता है।

bollywood,ek ladki ko dekha toh aisa laga movie review,anil kapoor,sonam kapoor

कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब के शहर मोगा में रहने वाले एक पंजाबी परिवार की है, जो अपनी लडक़ी स्वीटी (सोनम कपूर) की शादी के लिए लडक़ा ढूंढ़ रहे हैं। इसके लिए वह समाज की शादियाँ और शादी कराने वाली वेबसाइट का सहारा ले रहा है। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब स्वीटी से नाटककार साहिल मिर्जा को प्यार हो जाता है। घटनाओं के उतार-चढ़ाव के बाद साहिल को इस बात का पता चलता है कि स्वीटी समलैंगिक है। उसे कुहु नामक लडक़ी से प्यार है। इस बात की जानकारी परिवार को स्वीटी के बड़े भाई से मिलती है और पूरा परिवार उसके विरोध में हो जाता है। ऐसे में समाज और परिवार को समझाने में साहिल स्वीटी का मददगार बनता है। क्या समाज और परिवार इस बात को स्वीकार कर पाएगा यही फिल्म का मूल विषय है। इसको जानने के लिए दर्शकों को सिनेमाघर जाना ही पड़ेगा।

bollywood,ek ladki ko dekha toh aisa laga movie review,anil kapoor,sonam kapoor

अदाकारों की अदाकारी

जितना फिल्म का कसा हुआ कथानक है उतना ही शानदार फिल्म का निर्देशन और अदाकारों की अदाकारी है। सोनम कपूर और अनिल कपूर के अभिनय का एक नया रूप देखने को मिला है। बेहतरीन कैमिस्ट्री है इन दोनों की। अनिल कपूर ने समृद्ध परिवार के मुखिया और एक बेबस बाप के रूप में बड़े परदे को जीवंत कर दिया है। फिल्म देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा था जैसे हम अनिल कपूर के वास्तविक घर की परिस्थितियों को देख रहे हैं। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए अनिल कपूर ने चरित्र अभिनेता के तौर पर इस फिल्म के जरिये अपने आपको स्थापित किया है। इन दोनों के बाद सर्वाधिक प्रशंसित काम किया है राजकुमार राव ने, वे फिल्म की रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। उनके बिना फिल्म का कथानक पूरा नहीं हो पाता है।

फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर का है, जिन्होंने इस फिल्म की कथा-पटकथा भी लिखी है। तीनों मोर्चों पर उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है। फिल्म को उन्होंने बेहद ही संवेदनशीलता और खूबसूरती के साथ परदे पर उकेरा है। फिल्म के हर दृश्य में उनकी पकड़ नजर आती है। इसमें उनका साथ दिया है एडिटर ने, जिन्होंने फिल्म की गति और तारतम्य को बनाए रखा है। फिल्म की फोटोग्राफी लाजवाब है, गीत संगीत अच्छा है और सबसे बड़ी बात पूरी फिल्म को बिना किसी झिझक के बच्चों सहित बड़ों के साथ एक साथ बैठकर देखा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम