न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अपनी लागत वसूलने में सफल होगी ‘पद्मावती’ !

सिने इतिहास में फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने स्वयं को एक निष्णात फिल्मकार के रूप में स्थापित किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Oct 2017 6:27:21

क्या अपनी लागत वसूलने में सफल होगी ‘पद्मावती’ !

सिने इतिहास में फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने स्वयं को एक निष्णात फिल्मकार के रूप में स्थापित किया है। जिस तरह की फिल्मों का निर्माण भंसाली करते हैं वैसी फिल्में अन्य कोई हिन्दी फिल्म निर्देशक पद्मावतीनहीं बना सकता है। अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी के साथ कालजयी फिल्म ‘ब्लैक’ देने वाले भंसाली को ऋतिक रोशन ऐश्वर्या राय अभिनीत ........ और इससे पूर्व रणबीर कपूर एवं सोनम कपूर अभिनीत ‘सांवरिया’ की असफलता ने गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया था।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

स्वयं को पुन: स्थापित करने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष और अपने बैनर तले कुछ ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जिसने उन्हें पुन: स्थापित किया। बतौर निर्देशक उन्होंने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह अभिनीत ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से वापसी की। इस फिल्म ने जो कामयाबी प्राप्त की उसने भंसाली को नया जन्म दिया।

दीपिका-रणवीर की खुमारी में उन्होंने दो वर्ष पूर्व ‘बाजीराव मस्तानी’ देकर दर्शकों को एक बार फिर से अचंभित किया। ‘बाजीराव मस्तानी’ ऐतिहासिक दस्तावेज था, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सराहा बल्कि सफल भी बनाया। हालांकि इस फिल्म से निर्माता इरोज इंटरनेशनल को सिर्फ 10 करोड का मुनाफा हुआ था, क्योंकि इसकी लागत 170 करोड थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 180 करोड का कारोबार किया था।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

दो दिन पूर्व संजय लीला भंसाली की आगामी 1 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली एक और ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर जारी किया गया। ‘पद्मावती’ के ट्रेलर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। भव्य सैट और किरदारों का अंदाज देखकर दर्शकों के मुंह से ‘वाह’ निकल रहा है। जारी किए गए ट्रेलर में सिर्फ दो संवाद हैं, जो बहुत भारी हैं। इन दो संवादों ने इस बात का अहसास कराया है कि वर्ष के अन्त की शुरूआत बेहतरीन फिल्म से हो रही है।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

फिल्म के मुख्य कलाकारों शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में सिर्फ शाहिद और दीपिका का संवाद सुनाई देता है, जबकि रणवीर सिंह ने अपने चेहरे की भाव भंगिमाओं से इस बात का स्पष्ट संकेत दे दिया है कि यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म से एक नए ‘खलनायक’ का उदय होगा, जिसे अपने करियर को आगे संवारने के लिए भंसाली और एस.एस. राजामौली जैसे निर्देशकों का इंतजार रहेगा। हिन्दी सिनेमा के अन्य निर्देशक रणवीर सिंह को इस अंदाज में कभी प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

‘पद्मावती’ का ट्रेलर न सिर्फ फिल्म की सफलता का द्योतक है वरन् इस बात का सबूत है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। 175 करोड की लागत से बनी इस फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड का कारोबार करना आवश्यक है। उसके बाद मुनाफा कमाना यह एक बड़ा सवाल है। अभी तक सिनेमाई इतिहास में सिर्फ दो फिल्मों ‘बाहुबली-2’ और ‘दंगल’ ने सफलता का इतिहास रचा है।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

ऐसे में क्या भंसाली अपनी निर्देशकीय क्षमता, भव्य सैट और प्रभावशाली अभिनय से सजी ‘पद्मावती’ को 300 करोड के पार करवा पाएंगे इसमें थोड़ा संशय है।

padmavati,sanjay leela bhansali,deepika padukone,shahid kapoor,ranveer singh,padmavati trailer,bollywood,bollywood gossips

दर्शक भंसाली की फिल्मों का इंतजार करता है लेकिन जिस तरह का सिने संसार भंसाली रचते हैं उसे सिनेमाई दर्शकों का 40 प्रतिशत ही पसन्द करता है, शेष 60 प्रतिशत में कुछ प्रतिशत दर्शक ऐसे होते हैं जो दर्शकों की रौ में सिनेमाघर आ जाते हैं। ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भंसाली की ‘पद्मावती’ मुनाफा कमाने में सफल होगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती