न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 की व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार हुई मौनी रॉय, 3 फिल्मों में आएंगी नजर

कभी टीवी के परदे पर ‘नागिन’ बनकर दर्शकों को अपने मोहपाश में जकडऩे वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों बॉलीवुड की ए लिस्टर सितारों में शामिल हो गई हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 3:33:34

2019 की व्यस्त अभिनेत्रियों में शुमार हुई मौनी रॉय, 3 फिल्मों में आएंगी नजर

कभी टीवी के परदे पर ‘नागिन’ बनकर दर्शकों को अपने मोहपाश में जकडऩे वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों बॉलीवुड की ए लिस्टर सितारों में शामिल हो गई हैं। हालांकि उनकी अभी तक एक ही फिल्म ‘गोल्ड’ का प्रदर्शन हुआ है, जो गत वर्ष प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आईं। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म की अभिनेत्री ने लिए 2019 बहुत ही उत्साहजनक रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष इनकी एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। मौनी रॉय ने टीवी पर अपनी शुरूआत 2006 में की थी।

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold,john abraham,romeo akbar walter,ranbir kapoor,alia bhatt,brahmastra,made in china

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने एक साक्षात्कार में मौनी रॉय ने कहा है कि वह अलग-अलग तरह की फिल्में कर रही हैं और उन्हें भरोसा नहीं था कि इतनी जल्दी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे रोल मिलने लगेंगे। इस वर्ष उनकी जिन 3 फिल्मों का प्रदर्शन होना है उनके नाम हैं—रोमियो अकबर वॉल्टर, ब्रह्मास्त्र और मेड इन चाइना। ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ 12 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। कुछ दिनों पूर्व ही इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। इसके बाद उनकी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ 30 अगस्त को प्रदर्शित होगी जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। वर्ष के अंत में उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ प्रदर्शित होगी जिसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी फिल्मों में वह पहली बार इन फिल्मों के सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इनमें ‘ब्रह्मास्त्र’ उनके लिए सबसे बड़ी फिल्म है जिसे 3 भागों में बनाया जाएगा और इसमें वह मुख्य खलनायिका का किरदार निभा रही हैं।

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold,john abraham,romeo akbar walter,ranbir kapoor,alia bhatt,brahmastra,made in china

साल 2019 मौनी के लिए काफी अच्छा रहने वाला है इस पर मौनी कहती हैं, ‘उम्मीद तो ऐसी है’। इन फिल्मों में उनकी भूमिका क्या है यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इन फिल्मों में उनके कैरक्टर के बारे में ज्यादा बताने की इजाजत नहीं है। मैं केवल इतना ही कह सकती हूं कि ये सभी काफी दिलचस्प फिल्में हैं। सभी किरदार एक-दूसरे से काफी अलग हैं इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं इन फिल्मों का हिस्सा बन सकी। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मेरे करियर में इतनी जल्दी मुझे इतने अच्छे किरदार मिलेंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं और भी अच्छा काम करूंगी। यह केवल 3 फिल्में हैं और मुझे अभी काफी कुछ करना बाकी है।

bollywood,mouni roy,Akshay Kumar,gold,john abraham,romeo akbar walter,ranbir kapoor,alia bhatt,brahmastra,made in china

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे टीवी पर वापसी करेंगी तो उन्होंने कहा कि वह एक साल या 10 महीने तक लगातार एक ही प्रोजेक्ट में नहीं फंसे रहना चाहती हैं इसलिए वह टीवी से दूर हैं। अगर उन्हें केवल 3-4 महीने वाला प्रोजेक्ट मिला तो वह उसे जरूर टीवी पर वापसी करना चाहेंगी। गौरतलब है कि मौनी रॉय को टीवी पर सबसे ज्यादा उन्हें उनके ‘नागिन’ के किरदार के लिए जाना जाता है। इस शो का निर्माण एकता कपूर ने किया था। मौनी रॉय ‘नागिन’ के दो चैप्टरों में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम