न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गोल्ड' को मिली शानदार ओपनिंग से खुश हैं मौनी रॉय, कहा कुछ ऐसा...

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी मौनी रॉय फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 3:16:00

'गोल्ड' को मिली शानदार ओपनिंग से खुश हैं मौनी रॉय, कहा कुछ ऐसा...

अक्षय कुमार 'Akshay Kumar' की फिल्म 'गोल्ड Gold' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी मौनी रॉय फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। मौनी ने मुंबई में शुक्रवार को एक फोटोशूट के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म दो दिनों के भीतर 33.25 करोड़ रुपये 'Gold Box Office Collection' की कमाई करने में कामयाब रही। वही खबरे आ रही है की फिल्म का तीसरा दिन भी शानदार रहा और फिल्म ने तीन दिनों में तक़रीबन 45 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दे, मौनी रॉय 'Mouni Roy' इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में हैं। यह फिल्म खेल पर आधारित है, जिसकी कहानी हॉकी के इर्द-गिर्द घूमती है। मौनी रॉय ने कहा, 'मैं फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं। हमारी फिल्म केवल दो दिन पहले रिलीज हुई है, इसलिए इस सप्ताह के अंत में इसकी कमाई को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी'।

bollywood,mounu roy,gold,Akshay Kumar,gold box office collection

'गोल्ड' की कहानी तपन दास (अक्षय कुमार) नाम के एक बंगाली की है, जो हॉकी से बेइंतहां मोहब्बत करता है। यह एक ऐसा शख्‍स है, जो शराब पीता है, जुआ खेलता है, लोगों के पैसे लेता है तो वापस करने का नाम नहीं लेता।। लेकिन इसका बस एक ही सपना है, भारत को हॉकी में गोल्‍ड जिताने का। उसका यह सपना दो बार बर्बाद होता है क्‍योंकि पहली बार दुनिया विश्‍व युद्ध की त्रासदी झेल रहा होता है तो वहीं दूसरी बार अंग्रेजों ने रेडक्लिफ लाइन खींचकर हिन्दुस्तान के दो टुकड़े कर दिए। लेकिन इस सब के बाद भी तपन दास अपने सपना को खुद में मरने नहीं देता और काफी मेहनत और जद्दोजहद कर, आजाद भारत की पहली हॉकी टीम बनाता है। यह हॉकी टीम 1948 ओलम्पिक गेम्स में इंग्लैंड को उनके घर में धूल चटाती है और आजाद भारत को उसका पहला ओलम्पिक गोल्ड दिलाती है। 'गोल्‍ड' भारत में गोल्‍ड मैडल लाने की यही गौरवमयी गाथा सुनाती है।

bollywood,mounu roy,gold,Akshay Kumar,gold box office collection

मौनी निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी के पास स्पेशल पावर्स दिखाई जाएंगी और फिल्म एक फेंटेसी जैसी नजर आएगी।

फिल्म में रणबीर और आलिया तो मुख्य किरदार में नजर आने ही वाले हैं लेकिन पहली बार मौनी रॉय को नेगेटिव रोल निभाते देखना भी काफी दिलचस्प होने वाला है। फिल्म मेकर्स अभी मौनी के लुक पर काम कर रहे हैं उनके लुक को VFX की मदद से हाइलाइट किया जाएगा।

फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और फिल्म के पहले हिस्से को 15 अगस्त 2019 में रिलीज किया जाएगा।इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक