न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में ही शूट होगी मोदी बॉयोपिक, ओमंग कर रहे हैं दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे ओमंग कुमार ने गुजरात में उन स्थानों का दौरा किया है जहाँ नरेन्द्र मोदी ने अपना बचपन बिताया था

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 3:58:33

गुजरात में ही शूट होगी मोदी बॉयोपिक, ओमंग कर रहे हैं दौरा

पिछले कई दिनों से भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। इस बायोपिक फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार करने जा रहे हैं, जो इससे पहले दर्शकों को मैरीकॉम और सरबजीत जैसी फिल्मों से परिचित करवा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनने वाली बायोपिक में नरेन्द्र मोदी के रूप में अभिनेता विवेक आनन्द ओबेराय नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण उनके पिता सुरेश ओबेराय कर रहे हैं, जो बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। खुद सुरेश ओबेराय की कल शुक्रवार को ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें उन्होंने लक्ष्मीबाई के पिता का किरदार अभिनीत किया है। आवाज के धनी रहे सुरेश ओबेराय अरसे बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म बना रहे ओमंग कुमार ने गुजरात में उन स्थानों का दौरा किया है जहाँ नरेन्द्र मोदी ने अपना बचपन बिताया था। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसलिए शूटिंग स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए ओमंग कुमार और टीम गुजरात भर में घूम रही है।

bollywood,modi biopic,gujarat,narendra modi,vivek oberoi

प्रोडक्शन टीम के एक सूत्र ने कहा है, ओमंग को अहमदाबाद, वडनगर जहाँ मोदी जी बचपन में रहते थे और अहमदाबाद स्थित एक ऐतिहासिक होटल हाउस ऑफ एमजी में घूमते हुए देखा गया। इसके अतिरिक्त ओमंग कुमार प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर, गुजरात के पाटन नगर में एक कुआं-रानी की वाव, भुज में पत्थरों की संरचना और सफेद रेगिस्तान में भी गए हैं।

मोदी की बायोपिक के लिए अभिनेता विवेक ओबेराय को 7 घंटे तक मेकअप करवाना पड़ता है जिसके बाद वे नरेन्द्र मोदी के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म के निर्माता का कहना है कि हमें इस फिल्म के लिए पीएम या पीएमओ से किसी प्रकार की इजाजत लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि इस फिल्म पूरी तरह से नरेन्द्र मोदी की मन की बात और उनके ऊपर छपी किताबों पर आधारित है जो आम जनमानस को पूरी तरह से पहले से ही पता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम