न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं महिलाओं के सपोर्ट में आई सुष्मिता सेन, बोलीं- अभियान तभी काम करेगा, जब लोग पीड़ितों की आवाज सुनेंगे

सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी #MeToo: कैंपेन से जुड़ते हुए यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली पीड़िताओं का सपोर्ट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 3:20:36

#MeToo: यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं महिलाओं के सपोर्ट में आई सुष्मिता सेन, बोलीं- अभियान तभी काम करेगा, जब लोग पीड़ितों की आवाज सुनेंगे

सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन Sushmita Sen भी #MeToo: कैंपेन से जुड़ते हुए यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली पीड़िताओं का सपोर्ट किया है। सुष्मिता का कहना है कि यौन उत्पीड़न के खिलाफ 'मीटू' अभियान तभी काम करेगा, जब लोग पीड़ितों की आवाज सुनेंगे। बता दे, भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन मीटू #MeToo मूवमेंट के जरिए तमाम महिलाए सालों से हो रहे अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। जिस तरह के मामले सामने आ रहे है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में शराफत का चोला पहनकर ना जाने कितने दरिंदे बेखौफ घूम रहे है।

इस पूरे मामले पर सुष्मिता का गुरुवार को राजधानी दिल्ली में एक इवेंट के दौरान कहना है कि, "भले ही इस अभियान को पश्चिमी देशों से लिया गया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इसे नजरअंदाज कर दें। यह देखकर बेहद अच्छा लग रहा है कि महिलाएं आगे आकर अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।"

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,sushmita sen,sexual harassment

अभिनेत्री ने कहा, "समाज का हिस्सा होने के नाते लोगों को पीड़ितों की कहानियां सुननी चाहिए न कि उन्हें आंकना चाहिए। उन्हें नजरअंदाज करने के बजाए प्रेरित किया जाए। यह अभियान तब ही काम करेगा, जब हम पीड़ितों की बात सुनना शुरू करेंगे।"

सुष्मिता सेन अपनी बेटियों का काफी सपोर्ट करती हैं। पूर्व म‍िस यूनिवर्स सुष्मिता सेन फिटनेस के लेकर कितनी सतर्क रहती हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं। उनकी फिट और टोन्‍ड बॉडी को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वो 42 साल की हो चुकी हैं। इस उम्र में जहां बाकी एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देती हैं वहीं सुष्मिता सेन अपनी बॉडी पर बहुत ध्यान दे रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज़ पोस्ट करती रहती हैं। सिर्फ सुष्मिता ही नहीं उनके नक्शे कदम पर अब उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी निकल पड़ी हैं। सुष्मिता ने रेने के साथ कई बार वीडियो पोस्ट किया है।

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,sushmita sen,sexual harassment

शिल्पा शिंदे का चौकाने वाला बयान, कहा - इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, जो भी होता है म्यूचल अंडरस्टैंडिंग से होता है

शिल्पा शिंदे ने मीटू मुहिम के बारे में बोलते हुए कहा कि 'ये सब बकवास है। आपको उस मुद्दे के बारे में तभी बात करनी चाहिए तब वह होता है। आपको उसी वक़्त आवाज उठानी चाहिए। मुझे भी यही सीख मिली है कि जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है। बाद आप कितना भी बोल को आपकी आवाज कोई नहीं सुनेगा, इससे सिर्फ कंट्रोवर्सी ही होगी और कुछ नहीं। जब भी कुछ होता है, उसी वक्त बोलो और हां आपको पॉवर की जरुरत तो होती ही है।' शिल्पा ने आगे कहा कि, ' हालाकि मैं मानती हूँ कि ये इंडस्ट्री बुरी नहीं है लेकिन बहुत अच्छी भी नहीं है। ये सब चीजें हर जगह होती है। मुझे नहीं पता कि क्यों खुद ही इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहे है। जो लोग काम कर रहे है या काम पा रहे है क्या सब ही लोग खराब है। ऐसा नहीं है, ये सिर्फ आप पर निर्भर करता है। आपसे सामने वाला इंसान कैसे रिएक्ट करता है, आप उसको कैसे जवाब देते हो। महिलाएं खुलकर सामने आ रही है लेकिन मैं ये भी कहूंगी कि इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, जबरदस्ती नहीं होता है। हमारी इंडस्ट्री में जो भी होता है वह म्यूचल अंडरस्टैंडिंग की वजह से ही होता है। अगर आप उसे करने के लिए तैयार नहीं हो तो उसे छोड़ दो।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक