न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद साजिद खान आईएफटीडीए से निलंबित

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन ने फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) को उनके खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायतों के बाद एक साल तक के लिए निलंबित कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 3:01:13

#MeToo: यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद साजिद खान आईएफटीडीए से निलंबित

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन (IFTDA) ने फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) को उनके खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायतों के बाद एक साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। 48 वर्षीय साजिद खान पर तीन महिलाओं, अभिनेत्री राहेल व्हाइट, सहायक निदेशक सलोनी चोपड़ा और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय द्वारा यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए गए थे।

तीनों ने अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर खुलकर इस मामले को उजागर किया था। आईएफटीडीए ने कहा, ‘समिति ने पीओएसएच अधिनियम की भावना में शिकायतों की जांच की। शिकायत में आरोप यौन उत्पीडऩ और साजिद खान द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर उदाहरण हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रक्षा करने का अवसर देने के बाद भी साजिद ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। साजिद के पहले साक्षात्कार के संदर्भ में, आईएफटीडीए ने यह भी कहा कि साजिद ने अपने असली कृत्य को उजागर किया।

bollywood,metoo,sajid khan,iftda,suspend,sexual harassment

जिन दिनों निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे उन दिनों वे निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘हाउसफुल’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘हाउसफुल-4’ का निर्देशन कर रहे थे। इससे पहले वे इस सीरीज की पहली और दूसरी फिल्म को निर्देशित कर चुके थे लेकिन ‘हमशक्ल’ की जबरदस्त असफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें अपने बैनर से बाहर का रास्ता दिखाते हुए ‘हाउसफुल’ सीरीज की तीसरी फिल्म को फरहाद साजिद ने निर्देशित किया, जो कि मूल रूप से इस सीरीज के लेखक हैं। लेकिन बाद में साजिद नाडियाडवाला ने साजिद खान को पुन: मौका दिया और उन्हें फिर से इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशक बनाया।

साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद साजिद नाडिय़ाडवाला ने इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर फरहान साजिद को सौंप दी है। साजिद खान पर लगे आरोपों का अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता निर्देशक और साजिद खान के भाई फरहान अख्तर ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था। अक्षय कुमार ने तो यहाँ तक कह दिया था कि यदि साजिद खान को इन आरोपों के बाद भी फिल्म उद्योग में काम मिलता है तो वे उन लोगों के साथ कतई काम नहीं करेंगे जो उन्हें काम देंगे। अक्षय कुमार के इस बयान के बाद ही साजिद नाडियाडवाला ने साजिद खान और अभिनेता नाना पाटेकर को अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया।

गौरतलब है कि मीटू कैम्पन की शुरूआत सबसे पहले अभिनेता तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर की थी। तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए नाना पाटेकर पर आरोपों से बॉलीवुड में तहलका मच गया था। इसके बाद इस कैम्पन के तहत कई और अभिनेत्रियों, महिला निर्देशक, पत्रकारों ने मीडिया और मनोरंजन जगत के साथ-साथ राजनीतिक तबके के प्रभावशाली लोगों के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायतें की थी। इसमें सबसे प्रमुख व्यक्ति थे केन्द्रीय मंत्री और कभी पत्रकार रहे एम.जे. अकबर जिन्हें स्वयं पर लगे आरोपों के तहत मंत्री पर से इस्तीफा देना पड़ा था।

मीटू आंदोलन के तहत बॉलीवुड जगत के कई लोगों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सुभाष घई, विकास बहल, आलोक नाथ और रजत कपूर तक शामिल थे। हाल ही में सुभाष घई को इन आरोपों से मुक्त कर दिया गया है लेकिन अभिनेता आलोक नाथ पर यह आरोप साबित हो चुके हैं और उन्हें भी एसोसिएशन ने बैन कर दिया है। निर्देशक विकास बहल को फिल्म ‘सुपर 30’ के बतौर निर्देशक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक