न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : अनु मलिक पर दो और महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप- 'मेरी स्‍कर्ट उठाई और अपनी पेंट उतार दी'

सिंगर सोना मोहापात्रा और श्‍वेता पंडित के बाद अब दो और महोलाओं ने प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 3:55:43

#MeToo : अनु मलिक पर दो और महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप- 'मेरी स्‍कर्ट उठाई और अपनी पेंट उतार दी'

सिंगर सोना मोहापात्रा और श्‍वेता पंडित के बाद अब दो और महोलाओं ने प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अपनी आपबीती सुनाते हुए दोनों महिलाओं ने बताया कैसे अनु मलिक ने अकेले का फायदा उठा कर उनके साथ शोषण करने की कोशिश की और साथ ही अपने रुतबे का डर दिखाते हुए इसके बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाया। बता दें कि सोना मोहापात्रा के आरोपों पर अनु मलिक उन्‍हें पहचानने से इंकार कर चुके हैं, जबकि श्‍वेता पंडित की कहानी को उन्‍होंने मनगढंत बताया।

मिड-डे ने इन दोनों महिलाओं की आपबीती सामने रखी जिन्‍होंने अपनी पहचान नहीं बताई है। सिंगिंग में अपना करियर बनाने की उम्‍मीद रखने वाली एक पीड़िता ने बताया कि वह 1990 में मेहबूब स्‍टूडियों में कंपोजर अनु मलिक से मिली थीं। इस दौरान मलिक ने आपत्तिजनक तरीके से मुझे छुआ और बाद में उसकी माफी मांग ली। लेकिन इसके बाद एक फंड इकट्ठा करने वाले इवेंट के सिलसिले में फिर से उनसे मुलाकात हुई। वह अपने एक दोस्‍त के साथ मलिक के घर उनसे मिलने गई, जहां उन्‍होंने अपनी पत्‍नी और बेटी से मिलवाया। कुछ दिन बाद उन्‍होंने फिर इसी काम के सिलसिले में मुझे अपने घर बुलाया और इस बार मैं अकेले गई।

पीड़िता ने बताया कि जब वह घर पहुंचीं तो उन दोनों के बीच प्रोजेक्‍ट से जुड़ी बातें होने लगी। लड़की ने बताया, 'तभी अनु मलिक सोफा पर मेरे पास आकर बैठ गए। मुझे एहसास हुआ कि मैं फंस गई हूं क्‍योंकि उनके घर पर तब कोई नहीं था। तभी उसने अचानक मेरी स्‍कर्ट उठाई और अपनी पेंट उतार दी। मैं उसे धक्‍का देने की कोशिश करती रही लेकिन वह मुझपर हावी हो गए। तभी अचानक दरवाजे पर घंटी बजी और वह चिढ़ कर उठ गए। मैंने उसी समय वहां से भागने की कोशिश की।' इस महिला ने बताया कि मलिक ने मुझे धमकी देते हुए यह बात किसी को न बताने के लिए कहा।

कार में भी यौन शोषण करने की कोशिश

इसके बाद अनु मलिक उसे घर छोड़ने के लिए अपने कार में ले गए और एक सूनसान रास्‍ते पर फिर से उसके साथ यौन शोषण करने की कोशिश की। पीड़िता ने अपनी इस आपबीती में बताया, 'रात के लगभग 8.30 बज रहे थे और वह कार को एक सूनसान सड़क पर ले गए।' महिला ने बताया कि अनु मलिक ने एक बार फिर कार रोककर अपनी पेंट की चेन खोलकर उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। तभी उनकी खिड़की को एक वॉचमैन ने खटखटाया और इसी मौके का फायदा उठा कर वह वहां से भाग गईं।

वहीं अनु मलिक पर आरोप लगाने वाली दूसरी महिला ने बताया कि मलिक ने उनसे कहा था कि जब अगली बार मिलने आओ तो शिफॉन साड़ी ही पहनकर आना। इसके साथ ही मलिक ने उनसे कहा था कि क्‍योंकि उसके पास बॉयफ्रेंड नहीं है, तो वह अकेलापन महसूस करती होंगी। इसके बाद जब उसने वहां से जाने की कोशिश की तो अनु मलिक ने उन्‍हें खींचकर गले लगा लिया। वह काफी डर गई थीं क्‍योंकि वो दोनों एक साउंडप्रूफ रिकॉर्डिंग स्टूडियों में थे। महिला ने कहा, 'मैंने उसे धक्‍का देते हुए कहा, 'तुम जानते हो क्‍या कर रहे हो?' इसपर उसने तुरंत कहा, 'नहीं, मैं अपनी पत्‍नी के साथ बहुत खुश हूं, मैं एक संवेदनशीन इंसान हूं।' महिला ने बताया है कि उन्‍हें इंडियन आइडल 10 में वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के तौर पर बुलाया गया था, लेकिन अनु मलिक की वजह से उसने यह ऑफर ठुकरा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक