न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo कैंपेन को लेकर मौनी रॉय ने जताई आशा कहा, यह अभियान असफल नहीं होगा

एक्ट्रेस ने कहा कि उम्मीद है कि देश में चल रहा 'मी टू' अभियान अन्य मुद्दों की तरह असफल नहीं होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 7:56:01

#MeToo कैंपेन को लेकर मौनी रॉय ने जताई आशा कहा, यह अभियान असफल नहीं होगा

#MeToo कैंपेन बॉलीवुड पर एक सुनामी बन कर आया है जिसने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान को अपनी चपेट में लिया है। हालाकि जैसे ही साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगा वैसे ही बॉलीवुड पूरा हिल गया। अक्षय कुमार, फराह खान, साजिद नडियाडवाला और फरहान अख्तर के बाद अब इस साल टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय Mouni Roy ने भी इसका समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उम्मीद है कि देश में चल रहा 'मी टू' अभियान अन्य मुद्दों की तरह असफल नहीं होगा। दरअसल, शुक्रवार को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मॉनी ने ये बात की। जब इवेंट के दौरान उनसे मीटू अभियान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह वह समय है, जब महिलाओं को अपनी जिंदगियों में सामना किए गए उत्पीड़न के खिलाफ बोलना चाहिए। अगर वे इसके बारे में अभी नहीं बोलेंगी तो कब बोलेंगी।'

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,mouni roy

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उहें अपने मामले को अदालत में ले जाना चाहिए लेकिन यह तभी होगा जब आप वर्तमान हालात के बारे में बात करेंगे क्योंकि कुछ मामले हैं, जो कई साल पहले हुए हैं, जिसमें न्याय पाने के लिए कोई सबूत नहीं बचे हैं। मुझे लगता है कि चाहे वह पुरुष हो या महिला, जो किसी प्रकार के भी उत्पीड़न का सामना कर रहे हों उन्हें आगे आकर बोलना चाहिए क्योंकि यह बहुत जरूरी है।”

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,mouni roy

उन्होंने आशा जताई कि देश में चल रहा यह अभियान असफल नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'न केवल फिल्म जगत, मुझे वास्तव में लगता है हमारे पड़ोस या कभी कभार हमारे परिवारो में लड़के और लड़कियां समेत छोटे बच्चों को भी इसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह इसके बारे में नहीं बोल पाते।' उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ प्रार्थना करती हूं कि यह अभियान असफल नहीं होगा क्योंकि हमारे देश में कभी कभार कुछ विशेष मुद्दे गति पकड़ लेते हैं और कुछ दिनों बाद कोई भी उनके बारे में न तो बात करता हैं और न ही उन्हें याद करता है।'

बता दें कि मौनी जल्द ही 'मेड इन चाइना' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं, यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,mouni roy

साजिद खान पर आरोप के बाद बिपाशा बसु ने बताई चौकाने वाली बात, कहा - 'सेट पर करते थे...'

बिपाशा बसु Bipasha Basu ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने साजिद के साथ हुए अपने अनुभवों को शेयर किया। उनका कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है। 2014 में फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस बिपाशा ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने उनके साथ कभी बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा असभ्य था। बिपाशा ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘मैं खुश हूं कि महिलाएं इन पुरुषों के अत्याचारों के खिलाफ बोल रही हैं।।लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ...यह उनका महिलाओं के प्रति सामान्य व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था, वह खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे और लड़कियों के प्रति उनका रवैया भी असभ्य था। उन्होंने लिखा कि उन्हें कहा गया था कि वह उन्हें कुछ ना कहें तो उन्होंने अपना काम पूरा होने के बाद निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कभी साजिद के साथ कोई काम नहीं करेंगी। बिपाशा ने एक अन्य ट्वीट में भारत में ‘#MeToo’ अभियान शुरू करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना भी की। उन्होंने लिखा, ‘तनुश्री दत्ता मुबारक हो... क्योंकि उनकी वजह से कई और महिलाओं को उन पुरुषों के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली जो महिलाओं का फायदा उठाते हैं...अपने रूतबे, ताकत और पहुंच के जरिए...’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक