न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : मलाइका का चौकाने वाला बयान, भारत में बदलाव से ज्यादा शोर-शराबा

इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने जैसे मुद्दे पर बहस को शुरू कर दिया है, लेकिन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ाका मानना है कि फिलहाल इस बारे में वास्तव में बदलाव आने के बजाय इसे लेकर शोरशराबा ज्यादा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 2:31:02

#MeToo : मलाइका का चौकाने वाला बयान, भारत में बदलाव से ज्यादा शोर-शराबा

भारत में पिछले कुछ दिनों से #MeToo मूवमेंट बड़े जोर शोर से अपना रंग दिखा रहा है। इस अभियान के तहत देश भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना पर खुलकर बातें कर रही हैं। इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने जैसे मुद्दे पर बहस को शुरू कर दिया है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा Malaika Arora का मानना है कि फिलहाल इस बारे में वास्तव में बदलाव आने के बजाय इसे लेकर शोरशराबा ज्यादा है। मलाइका ने भारत में मीटू मूवमेंट पर हो रही चर्चा व इससे आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, मुझे ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। मैं लोगों की बातों को सुन रही हूं।

bollywood,metoo,malaika arora,metoo campaign,malaika arora photo

मुझे लगता है कि बदलाव की अपेक्षा इसे लेकर शोर शराबा कहीं ज्यादा है।" हॉलीवुड में मीटू मूवमेंट का जबरदस्त असर दिखने के बाद तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके' की शूटिंग के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में भी इस मूवमेंट ने जोर पकड़ा और कई महिलओं ने अपनी दास्तां बयां की। कई बड़े नामों जैसे विकास बहल, चेतन भगत, गुरसिमरन खंबा, कैलाश खेर, रजत कपूर, आलोक नाथ, अनु मलिक और साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। हालांकि, मलाइका का कहना है कि इस अभियान को फिलहाल अभी बहुत दूर जाना है।

bollywood,metoo,malaika arora,metoo campaign,malaika arora photo

एक बेटे की मां मलाइका ने कहा, "अगर हम मनोरंजन उद्योग की बात कर रहे हैं तो बहुत कुछ होता दिखाई दे रहा है। लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन, वास्तविक बदलाव के लिए या लोगों द्वारा आगे आकर इस बारे में कुछ करने और अभियान को सफल करने के लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव रातोरात नहीं आ सकता।" मालइका इन दिनों टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल-4' करती नजर आ रही हैं। इसका प्रसारण एमटीवी पर होता है।

bollywood,metoo,malaika arora,metoo campaign,malaika arora photo

#MeToo पर हंसते हुए बोलीं हेमा मालिनी - मुझे कुछ भी शॉकिंग नहीं लगता

#MeToo अभियान को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। जब हेमा मालिनी Hema Malini से पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें कुछ भी शॉकिंग नहीं लगता है। जवाब देने के बाद हंसते हुए वह तेजी से आगे निकल गईं। हालाकि उनके इस जवाब के बाद वह उपस्थित सभी पत्रकार चौक गए। बता दे, हाल ही में मुंबई में आयोजित अभिनेता संजय खान की ऑटोबायॉग्रफी के लॉन्च में पहुंचीं हेमा मालिनी से जब #MeToo अभियान से जुड़ा सवाल किया गया। वही उपस्थित पत्रकारों ने जब हेमा से पूछा कि #MeToo अभियान के तहत देश भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना पर खुलकर बातें कर रही हैं। आपने भी हमेशा महिलाओं के उत्थान पर बात की है। क्या कहेंगी #MeToo अभियान के बारे में?

हेमाजी ने जवाब में कहा, 'महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए, उन्हें किसी और पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है। महिलाओं को समझना होगा कि वह कौन हैं और खुद को अपने आस-पास के नकरात्मक चीजों से प्रॉटेक्ट भी करना होगा। कोई और आपकी मदद नहीं कर सकता है।'

# #MeToo अभियान के जरिए बहुत सी शॉकिंग घटनाएं सामने आई हैं। आपको क्या लगता है?
हेमा मालिनी ने जवाब दिया, 'मुझे कुछ नहीं लगता है।' यह जवाब देते हुए हेमा मालिनी मुस्कुरा रही थीं और जैसे अपनी बात कहते ही वह हंस पड़ीं। शायद उन्हें डर था कि उनसे कोई और मुद्दे वाला सवाल न पूछ लिया जाए, इसलिए वह हंसते हुए तेजी से आगे बढ़ गईं।

इस मौके पर पत्रकारों को उम्मीद थी महिलाओं के उत्थान को लेकर चिंता में रहने वाली हेमा मालिनी #MeToo अभियान पर महिलाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए कोई संदेश देगीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के मामले में बॉलिवुड से अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, भूषण कुमार, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पियूष मिश्रा, शक्ति कपूर, शाम कौशल, चेतन भगत, विनोद दुआ, अनु मलिक, रोहित रॉय, विकी सिदाना, रघु दीक्षित, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी, सुहैल सेठ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक