न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo कैंपेन पर जैकी श्राफ ने कहा - साथी कलाकारों का नाम आना अफसोसजनक

अब इस बारे में जैकी श्रॉफ ने अपनी राय रखी है। जैकी ने कहा, इसमें उनके सहयोगियों का नाम आना अफसोसजनक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Oct 2018 2:47:43

#MeToo कैंपेन पर जैकी श्राफ ने कहा - साथी कलाकारों का नाम आना अफसोसजनक

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन ने जोर पकड़ रखा है। साजिद खान, नाना पाटेकर आलोक नाथ, विकास बहल और सुभाष घई जैसे बड़े और लोकप्रिय कलाकारों के दामन में इस कैंपेन के तहत दाग लगे है। अब इस बारे में जैकी श्रॉफ Jackie Shroff ने अपनी राय रखी है। जैकी ने कहा, "इसमें उनके सहयोगियों का नाम आना अफसोसजनक है।"

- जैकी ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे साथी कलाकार आज आपस में लड़ रहे हैं। वे अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं और बाकी लोग इसमें मज़ा ले रहे हैं।”

- “लोगों को दूसरों की ज़िदगियों में झांकने में इतनी रुचि क्यों है? यह कितना बुरा है कि आजकल यही हो रहा है।”

- उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि किसी भी महिला को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए, और जिन पर आरोप लग रहे हैं उनका मजा भी नहीं लेना चाहिए।

- "लोग मजे लेते हैं और फिर हमदर्दी का दिखावा करते हैं। आपको अपने अंदर झांकना चाहिए। देखिए कि आपने क्या किया है।"

- जैकी ने कहा, "दूसरे लोग क्या रहे हैं, इस बारे में लोगों को इतनी दिलचस्पी क्यों हैं? यह बेहद महत्वपूर्ण है कि महिलाओं के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो दोषी के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी को भी अश्लील व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "शायद कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो शर्मीली होती हैं और आवाज नहीं उठा पाती हैं। मैं जानता हूं मेरी भी पत्नी और बेटी है, लेकिन अब थोड़ा मजबूत होने का समय है।"

bollywood,metoo,jackie shroff,sexual harassment

जैकलीन ने किया मीटू का सपोर्ट

पिछले महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में नाना समेत कुछ लोगों पर वर्कप्लेस में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। तनुश्री के बाद कई महिलाएं सामने आईं हैं जिन्होंने नामचीन लोगों पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़े सितारों ने मीटू कैम्पेन का समर्थन किया है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल हो गई हैं।

जैकलीन ने कहा, "यौन उत्पीड़न केवल फिल्म जगत से जुड़ा एक मुद्दा नहीं है, ये पूरे समाज में व्याप्त है। दुर्भाग्यपूर्ण, यौन हिंसा की फिराक में घूम रहे लोग हर जगह मौजूद हैं। कभी-कभी तो हमारे अपने घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें वास्तविक मुद्दे से भटकना नहीं चाहिए। पूरा मुद्दा सेक्स के बारे में नहीं है बल्कि यह शक्ति संघर्ष के बारे में है। इसलिए हमें इस मुद्दे के बारे में सोचना चाहिए और उसका हल निकालना चाहिए।'

bollywood,metoo,jackie shroff,sexual harassment

मेरे साथ की गई थी रेप की कोशिश : सोनी राजदान

#MeToo कैंपेन के जरिये सोनी राजदान ने हालाकि व्यक्ति का नाम नहीं लेकिन बताया कि, 'किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी।' उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उनके साथ रेप की कोशिश हुई थी। द क्विंट को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनी ने बताया कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें काम मांगने के लिए सेक्शुअल हैरसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन उन्होंने एक वाकया बताया जिसमें वह एक फिल्म शूट पर थीं और किसी ने मेरा रेप करने की कोशिश की थी।' सोनी ने बताया कि "किस्मत से वे कामयाब नहीं हुए। हालाकि आज तक मैंने ये बात कभी नहीं बताई। मैं नहीं चाहती थी कि उस शख्स के परिवार को इसके बारे में पता चले। मैं उन्हें तकलीफ नहीं देना चाहती थी। उस इंसान की गलती की सजा उसके परिवार को नहीं दे सकती थी।'' उन्होंने कहा, उन दिनों अलग माहौल हुआ करता था। अगर मैं अपने साथ हुई घटना के बारे में लोगों को बताती भी तो क्या वे यकीन करते? क्या कोई मेरी बात को समझता या कोई एक्शन लिया जाता? सोनी कहती हैं, ''अगर आज ऐसा कुछ हुआ होता तो मेरा कदम कुछ और होता। मैं तुरंत पुलिस के पास जाती और शिकायत दर्ज करवाती। इस तरह की घटना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती।'' सोनी राजनाथ ने संस्कारी बाबू आलोक नाथ के बारे में भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ''उनके बारे में इंडस्ट्री में सभी जानते हैं। वे शराब पीने के बाद कोई और ही इंसान बन जाते हैं। आलोक नाथ ने मेरे साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया। लेकिन इंसान की आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक