न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर फरहान अख्तर और फराह खान का बड़ा बयान, कहा ‘अगर उसने ऐसा किया है तो अपनी गलती का हर्जाना भरना पड़ेगा’

बॉलीवुड Bollywood के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान Sajid Khan पर यौन शोषण Sexual Harassment का बड़ा आरोप लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 5:13:07

साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर फरहान अख्तर और फराह खान का बड़ा बयान, कहा ‘अगर उसने ऐसा किया है तो अपनी गलती का हर्जाना भरना पड़ेगा’

बॉलीवुड Bollywood के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान Sajid Khan पर यौन शोषण Sexual Harassment का बड़ा आरोप लगा है। बता दे, भारत सहित दुनियाभर में चल रहे मीटू कैंपेन #MeToo के तहत साजिद खान पर फिल्म हमशकल्स में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा Saloni Chopra, अभिनेत्री Rachel White और जानी मानी इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट करिश्मा ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद अक्षय कुमार ने तुरंत ही ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग बंद कर दी। अक्षय कुमार और ‘हाउसफुल 4’ के निर्माता साजिद नडियाडवाला ने मिलकर साजिद खान से फिल्म को छोड़ने को कहा, जिसके बाद कुछ देर पहले ही साजिद ने नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देते हुए ‘हाउसफुल 4’ से अलग होने का ऐलान कर दिया। साजिद खान ने ट्वीट में लिखा है, ‘सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद जिस तरह से मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के कलाकारों पर दवाब बनाया जा रहा है कि, उसके बाद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि मैं इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाऊं। जब तक मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं और पूरा सच सामने नहीं आ रहा है तब तक मैं अपने मीडिया के दोस्तों से कहूंगा कि वो किसी प्रकार का जजमेंट पास न करें।’

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,farhan akhtar,farah khan,sajid khan,sexual harassment

साजिद खान को लेकर हुए खुलासों के बाद उनका परिवार दंग रह गया है और किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि साजिद किसी के साथ ऐसा कर सकते हैं। साजिद खान मामले पर एक के बाद फरहान अख्तर और फराह खान के ट्वीट आए हैं, जिनमें दोनों ने कहा है कि साजिद खान को अपनी गलती का हर्जाना भरना पड़ेगा।

फराह खान ने ट्वीट करके कहा है, ‘यह मेरे पूरे परिवार के लिए काफी दुखद घड़ी है। हम लोगों ने कई सारी परेशानियों का मिलकर सामना किया है और इससे भी हम लड़ेंगे। अगर मेरे भाई ने ऐसा काम किया है तो उसे इसका हर्जाना भरना पड़ेगा। मैं किसी भी प्रकार से इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती हूं और मैं उन महिलाओं के साथ हूं जिनके साथ गलत हुआ है।’

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,farhan akhtar,farah khan,sajid khan,sexual harassment

फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करके साजिद खान मामले पर अपने विचार रखे हैं और कहा है कि वो ऐसी खबरें सुनकर दंग रह गए हैं। साजिद खान के अनुसार, ‘मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि ये खबर जानकर मैं कितना दंग रह गया हूं। साजिद खान के व्यवहार के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है। मुझे नहीं पता है कि कैसे लेकिन उसे खुद ही इसका सामना करना पड़ेगा।’

फरहान अख्तर और फराह खान के ट्वीट देखकर साफ है कि साजिद खान ने अपने परिवार को काफी दुख पहुंचाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक