न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना डायरेक्टर के नाम से प्रदर्शित होगी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम!

#MeToo के तहत चर्चा में आये विकास बेहाल Vikas Bahl की फिल्म 'सुपर 30 Super 30' की एडिटिंग कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन Hrithik Roshan संभवतः अपनी इस फिल्म को डायरेक्टर Director के नाम के बिना प्रदर्शित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 2:22:11

बिना डायरेक्टर के नाम से प्रदर्शित होगी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम!

#MeToo के तहत चर्चा में आये विकास बहल Vikas Bahl की फिल्म 'सुपर 30 Super 30' की एडिटिंग कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन Hrithik Roshan संभवतः अपनी इस फिल्म को डायरेक्टर Director के नाम के बिना प्रदर्शित करेंगे। यह सम्भावना इसलिए बनती है क्योकि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है जिसके चलते डायरेक्टर को हटाना मुमकिन नहीं। ऋतिक रोशन के लिए यह फिल्म बहुत ही अहम् है क्योकि दो साल के अंतराल के बाद उनकी कोई फिल्म प्रदशित होने जा रही है। उनकी अंतिम प्रदर्शित फिल्म काबिल थी। इससे पूर्व ऋतिक रोशन ने विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद अब ​अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की एडिटिंग पर खुद ऋतिक रोशन नजर रख रहे हैं। विकास बहल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि मेकर्स अब 'सुपर 30' की रिलीज डेट जो कि 25 जनवरी है को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि खुद ऋतिक रोशन ऐसा नहीं चाहते हैं। इसी के चलते विकास की गैर मौजूदगी में अब खुद ऋतिक रोशन ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के कामों को देखना शुरू कर दिया है।

इन.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट में कोई परिवर्तन नहीं ​किया जा रहा है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन नहीं चाहते कि इस विवाद के चलते फिल्म की रिलीज पर कोई असर पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक- 'ऋतिक रोशन के लिए 'सुपर 30' काफी स्पेशल फिल्म है। ऋतिक ने इस फिल्म के लिए पूरी तरह से अपना लुक गणितज्ञ आनंद कुमार की ही तरह कर लिया था। काबिल के बाद ये ऋतिक रोशन की पहली रिलीज भी है। ऋतिक चाहते हैं कि किसी भी विवाद का असर फिल्म पर न पड़े। यहां तक कि ऋतिक रोशन फिल्म के पहले पोस्टर में भी खुद इनवॉल्व थे।' इतना ही नहीं ऋतिक रोशन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी शख्स एडिटिंग रूम में सेल फोन लेकर ना जाए। इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है- 'एडिटिंग स्टूडियो में किसी को भी सेल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। ऋतिक के पास पोस्ट प्रोडक्श्शन का भी अच्छा-खासा अनुभव है। एक्टर बनने से पहले ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन को असिस्ट करते रहे हैं। ऋतिक चाहते हैं कि किसी भी चीज का असर उनकी सुपर 30 पर न पड़े।'

बता दें कि यह फिल्म पटना में 'सुपर 30' इंस्टीट्यूट से सुर्खियों में आए गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर बेस्ड है जिसका डायरेक्शन निर्देशन विकास बहल ने ही किया है। पिछले दिनों विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद ऋतिक रोशन ने यह फैसला लिया था कि वह ऐसे किसी भी शख्स के साथ काम करने के पक्ष में नहीं है जिस पर इस तरह के संगीन आरोप लगे हों। दरहसल, विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व कर्मचारी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।

bollywood,metoo campaign,metoo,Hrithik Roshan,super 30,sexual harassment,vikas bahl

‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए डायरेक्टर साजिद खान, ट्वीट कर कही यह बात...

बॉलीवुड Bollywood के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान Sajid Khan पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अपने ट्विटर पर #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए साफ किया था कि वह अब फिल्‍म 'हाउसफुल 4 Housefull 4' की शूटिंग तब तक नहीं करेंगे, जब तक निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर कोई कड़ा कदम न उठा लिया जाए। अक्षय के फैंस और हर कोई अभी इस बात का इंतजार ही कर रहा था कि आखिर अब फिल्‍म के मेकर्स क्‍या निर्णय लेते हैं। लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

बता दे, अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला ने मिलकर डायरेक्टर साजिद खान को 'हाउसफुल 4' से हटाने का फैसला किया था। दोनों ने साजिद खान से कहा है कि वो खुद ही इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाएं।

साजिद खान ने अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला की बात मानते हुए 'हाउसफुल 4' से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साजिद खान ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके यह बताया है कि वो इस फिल्म से अलग हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक