न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

73 साल का यह डायरेक्टर भी आया #MeToo के लपेटे में, महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

अब इस लिस्ट में एक और नाम जोड़ा गया है और वो है हीरो, कर्मा व खलनायक सरीखी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रहे सुभाष घई ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 12:03:24

73 साल का यह डायरेक्टर भी आया #MeToo के लपेटे में, महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद भारत में #MeToo का मामला जोर पकड़ चुका है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जोड़ा गया है और वो है हीरो, कर्मा व खलनायक सरीखी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रहे सुभाष घई । जिनपर एक अनजान महिला ने ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि 73 वर्षीय घई ने इस आरोप से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है।

लेखिका महिमा कुकरेजा ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक अनजान महिला का अकाउंट शेयर किया। पिछले सप्ताह कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कुकरेजा ने लिखा कि ये अनजान महिला मीडिया की एक बेहद प्रतिष्ठित शख्सियत है, जो अपने नाम को सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। महिला ने बताया, 'यह सब उस समय हुआ जब मैं सुभाष घई के साथ एक फिल्म में काम कर रही थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे गाइड करेंगे और आगे बढ़ाएंगे। मेरा इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर या दोस्त नहीं था इसलिए मैंने उनका कहना माना। मैं भले ही मुंबई से नहीं थी लेकिन में सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। मैं अपने माता-पिता को दिखाना चाहती थी कि मैं एक अच्छी डायरेक्टर बन सकती हूं।'

'शुरुआत में वह मुझे रिकॉर्डिंग स्टूडियो ले जाते थे जहां मुझे कई पुरुष मेंबर्स के साथ देर रात तक बैठे रहना पड़ता था। किसी ने उनके सामने कुछ नहीं किया। रिकॉर्डिंग खत्म होने पर घर आने के लिए मैं ऑटो लेती थी या फिर सुभाष घई मुझे छोड़ते थे। एक दिन उन्होंने धीरे से अपना हाथ मेरी जांघ पर रखा और मुझे गले लगाते हुए कहा कि मैंने बहुत अच्छा काम किया है। इसके बाद वह मुझे लोखंडवाला में स्थित उनके छोटे से अपॉर्टमेंट में स्क्रिप्ट सेशन के लिए भी बुलाने लगे। उनका कहना था कि वह दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी वहीं पर स्क्रिप्ट पढ़ा करते थे। मैं जब वहां पहुंची तो उस दो बेडरूम के घर में वह अकेले थे। वहां उनकी पत्नी नहीं रहती थीं। वह कहते थे कि यहीं पर बैठकर वह फिल्मों के बारे में आइडिया सोचते हैं और उन पर काम करते हैं।' 'स्क्रिप्ट की जगह वह मुझे बताने लगे कि कैसे इंडस्ट्री में उन्हें सब गलत समझते हैं और सिर्फ मैं ही हूं जो उन्हें सच में पसंद करती है। वह रोने का नाटक करने लगे और अपना सिर मेरी गोदी में रख दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक