न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: सलोनी चोपड़ा ने बताया आखिर क्यों नहीं करी साजिद के खिलाफ कानूनी कारवाई !

अब एक इंटरव्यू में सलोनी चोपड़ा ने बताया है कि आखिर उन्होंने इस मामले में कानूनी रास्ता क्यों नहीं अपनाया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 12:54:44

#MeToo: सलोनी चोपड़ा ने बताया आखिर क्यों नहीं करी साजिद के खिलाफ कानूनी कारवाई !

#MeToo कैंपेन के चलते बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर साजिद खान Sajid Khan पर एक साथ चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न Sexual Harassment का आरोप लगाया है। सलोनी चोपड़ा Saloni Chopra उनमे से एक है जिन्होंने साजिद के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इन आरोपों के बाद 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में सलोनी चोपड़ा ने बताया है कि आखिर उन्होंने इस मामले में कानूनी रास्ता क्यों नहीं अपनाया था।

bollywood,metoo,saloni chopra,sajid khan,fir,police complain

अपने साथ हुई सभी घटनाओं को शेयर करने के बाद सलोनी ने यह खुलासा किया है कि आखिर वह क्यों इस मामले में कानून की मदद लेने के लिए आगे नहीं बढ़ीं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को जेल की सलाखों के पीछे भेजना नहीं है बल्कि यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बारे में बात करें। सलोनी ने कहा कि उन्होंने यह सब किसी को सजा देने के लिए नहीं बल्कि इसलिए कहा था कि लोग सेक्शुअल हैरसमेंट के बारे में बात करें और यह बुराई इंडस्ट्री से खत्म हो जाए।

बता दें कि एक समय पर सलोनी चोपड़ा ने डायरेक्टर साजिद खान की असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। उसी समय में उन्होंने साजिद खान पर उनके साथ सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद कई अन्य ऐक्ट्रेसेस ने भी साजिद पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।

bollywood,metoo,saloni chopra,sajid khan,fir,police complain

सलोनी चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा ऑफर

इन सब आरोपों के बाद खबरे आ रही है कि सलोनी के हाथ एक नया टीवी रिएलिटी शो लग गया है। बॉलीवुड लाइफ की ख़बरों के अनुसार, ‘एमटीवी पर बहुत ही जल्द 'एस ऑफ स्पेस' नाम की एक रिएलिटी सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसके मेकर्स ने सलोनी को प्रतियोगी के रूप में भाग लेने का ऑफर दिया है। सलोनी ने हाल में जिस तरह के खुलासे किए हैं, उसके बाद दर्शक उन्हें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए 'एस ऑफ स्पेस' के निर्माताओं ने सलोनी को यह ऑफर भेजा है। सलोनी भी इस शो का हिस्सा बनने को तैयार हो गई हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि 90 प्रतिशत सलोनी इस शो में दिखाई देंगी ही देंगी।’

bollywood,metoo,saloni chopra,sajid khan,fir,police complain

मैंने कई महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार किया, मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी हूँ : साजिद खान

साजिद खान ने भले ही इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया हो लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो महिलाओं के साथ बुरा व्यहवार करने की बात को कबूल रहे हैं। साजिद खान के मुताबिक उन्होंने कई अच्छी लडकियों का दिल तोड़ा है और उनके साथ बुरा बर्ताव किया है। #MeToo अभियान के बाद साजिद खान का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। करीब 3 साल पहले साजिद खान ने बॉलीवुड हंगामा को एक हैरान करने वाला इंटरव्यू दिया था और महिलाओं से बुरे व्यहवार के बारे की बात को कबूला था। साजिद खान इंटरव्यू में कह रहे हैं, “मैं जब 20 साल का था तो उस वक्त कुत्ते की तरह था। मैं आपको बता रहा हूं कि मैं बहुत बड़ा कमीना आदमी था। मैं कई रिश्तों में गया। मैंने कई लड़कियों के दिल तोड़े। मैंने झूठ बोला, धोखा दिया, कई महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जैसे कि ज्यादातर लड़के करते हैं। मैं टीवी पर था। मैं सफल भी हो रहा था। मेरी जिंदगी में आईं सभी अच्छी लड़कियों के साथ मैंने बुरा बर्ताव किया”। इसके साथ ही साजिद ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि एक बार तो वह अरेंज मैरिज के लिए भी तैयार हो गए थे। साजिद ने कहा - 'मैं आज से करीब 15-16 साल पहले शादी करने जा रहा था। उन लड़कियों के साथ नहीं जिनसे प्यार करता था बल्कि वह अरेंज मैरिज थी।' साजिद ने बताया - 'मैं लड़की के माता-पिता से भी मिला लेकिन उस वक्त उस लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया था कि मैं बुरी तरह से डर गया था। वह मेरे लिए सब कुछ करने को तैयार थी। अक्सर लड़के उस लड़की से शादी करने को तैयार हो जाते हैं। मेरा साथ ऐसा नहीं था।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक