न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : साजिद खान मामले पर आया रितेश देशमुख का बयान, कहा - 'इन खुलासों के बाद बहुत दुख हो रहा है'

अब साजिद खान के दोस्त रितेश देशमुख Riteish Dekhmukh ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया है और कहा कि उन्हें इन खुलासों के बाद बहुत दुख हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 2:18:13

#MeToo : साजिद खान मामले पर आया रितेश देशमुख का बयान, कहा - 'इन खुलासों के बाद बहुत दुख हो रहा है'

मीटू #MeToo मूवमेंट के जरिए नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में आये लेकिन जैसे ही इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान Sajid Khan का नाम आया वैसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मच गई। लोगों को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि साजिद खान महिलाओं के साथ ऐसा कर सकते है।

इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार Akshay Kumar और साजिद नडियाडवाला ने साजिद खान के ऊपर तुरंत कार्यवाही करते हुए, उन्हें 'हाउसफुल 4' से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद फरहान अख्तर और फराह खान ने भी ट्विटर पर स्टेटमेंट जारी कर कहा कि साजिद खान को ऐसी बदतमीजी का खामियाजा खुद ही भुगतना पड़ेगा और महिलाओं ने जो खुलासे किए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। अक्षय कुमार, फराह खान, साजिद नडियाडवाला और फरहान अख्तर के बाद अब साजिद खान के दोस्त रितेश देशमुख Riteish Dekhmukh ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया है और कहा कि उन्हें इन खुलासों के बाद बहुत दुख हो रहा है।

bollywood,metoo,metoo campaign,riteish dekhmukh,sajid khan,sexual harassment,Akshay Kumar

रितेश देशमुख ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि, ‘मुझे बहुत दुख हो रहा है कि हमारे समाज की महिलाओं को इस तरह की परेशानी से दो-चार होना पड़ा है। मेरे अनुसार ये महिलाओं बहुत ही बहादुर हैं, जो सामने आकर अपनी कहानियां बयां कर रही हैं। हमें इनको जज नहीं करना चाहिए बल्कि इनका साथ देना चाहिए। मैं इन महिलाओं के साथ खड़ा हूं।’ रितेश देशमुख ने अपने स्टेटमेंट में 'हाउसफुल 4' के बारे में बात करते हुए कहा है कि, ‘जहां तक हाउसफुल 4 का विषय है तो मैं अक्षय कुमार के फैसले से एकदम सहमत हूं।’

bollywood,metoo,metoo campaign,riteish dekhmukh,sajid khan,sexual harassment,Akshay Kumar

आपको बता दें अक्षय कुमार ने सुबह ही एक ट्वीट कर कहा था कि वो किसी भी मोलेस्टर के साथ काम नहीं करेंगे। जो महिलाएं सेक्सुअल हैरसमेंट की कहानियां बयां कर रही हैं, उन्हें सुना जाना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। अक्षय कुमार के साथ-साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी 'हाउसफुल 4' के निर्माताओं से साजिद खान के ऊपर कार्यवाही करने को कहा था।

bollywood,metoo,metoo campaign,riteish dekhmukh,sajid khan,sexual harassment,Akshay Kumar

बॉबी देओल ने भी बॉलीवुड में चल रहे #MeToo मूमेंट का सपोर्ट किया है और कहा है कि रोज-रोज हो रहे खुलासे उन्हें अंदर तक दुखी कर रहे हैं।

बॉबी देओल Bobby Deol ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक सभ्य समाज का हिस्सा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ रहने वाले प्राणियों का सम्मान करें। मुझे यह जानकर बहुत दुख हो रहा है कि हमारे समाज में महिलाओं के साथ कितना बुरा व्यवहार होता रहा है और उनका इतना अपमान किया गया है। जिस तरह के खुलासे लगातार हो रहे हैं, वो काफी दुखदायी हैं। यह जरूरी है कि हम ऐसी बहादुर महिलाओं को सुनें जो अपनी व्यथा बता रही हैं। हमें इनके साथ खड़ा होना चाहिए, न कि इन्हें जज करना चाहिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक