न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस एक्ट्रेस को मिला दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का न्योता, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ( Manisha Koirala ) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिसेप्शन के इस न्योते का कार्ड शेयर किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Nov 2018 2:11:07

इस एक्ट्रेस को मिला दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का न्योता, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इटली में धूमधाम से शादी रचाने के बाद बीती रात रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ( Ranveer Singh Deepika Padukone ) ने अपने बैंगलुरू स्थित घर पर करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी दी। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में अपने खास दिन को सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इसके लिए बॉलीवुड सेलिब्रेटीज को कार्ड भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन ये किस दिन और किस जगह होगा इस पर कयासों का दौर जारी था और ये बात पुख्ता रुप से सामने नहीं आ पाई थी कि आखिरकार दोनों किस जगह पर पार्टी देने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ( Manisha Koirala ) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिसेप्शन के इस न्योते का कार्ड शेयर किया है। 21 नवंबर को बेंगलुरू में हुए रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मुंबई में दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की दो तारीखें सामने आ रही हैं 28 नवंबर और 1 दिसंबर। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का जमावाड़ा लगने वाला है।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि मनीषा कोइराला ने नवविवाहित जोड़े को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन इस दौरान एक यूजर ने मनीषा का ही मजाक उड़ाते हुए पूछ लिया था कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को बुलाया ही नहीं तो फिर वो क्यों बात कर रही है। मनीषा को ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले निमंत्रण को शेयर करते हुए उसे करारा जवाब दिया। देखिए ट्वीट-

bollywood,manisha koirala,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika reception,mumbai

इससे हुआ ये कि गलती से ही सही, लेकिन हमें ये पता चल गया कि आखिरकार कब और कहां रणवीर-दीपिका शादी की पार्टी अपने बॉलीवुड फ्रैंड्स को देने वाले हैं। कार्ड के मुताबिक दीपिका-रणवीर 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयाट होटल में पार्टी देने वाले हैं। इस खबर के बाद उन सभी कयासों पर अब ये विराम लग जाएगा कि आखिर कब और कहां शादी की ग्रैंड पार्टी होने वाली है।

बीती रात बैंगलुरू में हुई रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए खेल जगत के सितारे भी पहुंचे थे। इस दौरान वहां पीवी सिंधू, अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद भी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक