न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कंगना रानी लक्ष्मीबाई हैं, मैं उनकी सुरक्षा कर रही हूँ’: अंकिता लोखंडे

कभी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिये घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika : Jhansi Ki Rani)’ को लेकर चर्चाओं में हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Feb 2019 3:56:35

‘कंगना रानी लक्ष्मीबाई हैं, मैं उनकी सुरक्षा कर रही हूँ’: अंकिता लोखंडे

कभी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिये घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika : Jhansi Ki Rani)’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उन्होंने झलकारी बाई का किरदार निभाया है, जो हमेशा अपनी रानी की सुरक्षा के लिए खड़ा रहता है। गत सप्ताह प्रदर्शित हुई इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ इसके निर्देशक कृष और सह अभिनेत्री मिष्ठी का विवाद चल रहा है। इन दोनों ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं दूसरी ओर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हर मोर्चे पर कंगना का साथ निभा रही हैं। न सिर्फ परदे पर अपितु वास्तविक जिन्दगी में उठे इस विवाद पर भी वे कंगना का साथ दे रही हैं।

फिल्म ‘मणिकर्णिका : झांसी की रानी (Manikarnika : Jhansi Ki Rani)’ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) उन गिने-चुने लोगों में से हैं, जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री-निर्देशिका कंगना रनौत के साथ हमेशा खड़ी रहीं। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने एक बयान में अंकिता ने कहा कि उन्हें अपने ऑनस्क्रीन किरदार झलकारी बाई जैसे महसूस होता है, जिन्होंने जहां तक सम्भव था, रानी लक्ष्मीबाई की सुरक्षा की। फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है।

bollywood,manikarnika,kangana ranaut,ankita lokhande,manikarnika jhansi ki rani

पिछले सप्ताह प्रदर्शित हुई ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ को लेकर कई विवाद हुए हैं। अभिनेत्री मिष्टी चक्रवर्ती ने फिल्म में अपने किरदार के साथ कांट-छांट किए जाने पर नाखुशी जताई, जबकि अंकिता का कहना है कि उनके पास शिकायत का कोई कारण ही नहीं है। अंकिता ने कहा, ‘मुझे वास्तव में नहीं लगता कि मुझे इस पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। मैं खुश हूं और मैं ऐसी ही हूं। हम सभी ने फिल्म में बहुत मेहनत की। कभी-कभार ऐसा होता है कि नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं आते और मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही हूं, क्योंकि मुझे सराहना मिल रही है। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा होता तो मैं सकरात्मक रहती। यह मेरी पहली फिल्म है। एक अभिनेत्री के तौर पर मैं समझती हूं..मुझे नहीं पता कि वे किस चीज से गुजर रहे हैं या वे क्या महसूस कर रहे होंगे। मैं चीजों को लेकर हमेशा सकरात्मक रहती हूं।

‘मणिकर्णिका’ में काम करने के अनुभव पर उनका कहना है कि इस फिल्म में काम करना अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मुझे ‘मणिकर्णिका’ बेहद पसंद है और मुझे कंगना भी बेहद पसंद हैं। मेरे अधिकांश दृश्य उनके द्वारा निर्देशित किए गए और इसके लिए मैं उनकी बेहद इज्जत करती हूं।

bollywood,manikarnika,kangana ranaut,ankita lokhande,manikarnika jhansi ki rani

कंगना रनौत का जहाँ दूसरे लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं अंकिता उनका पूरी तरह से सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। उनका कंगना के बारे में कहना है कि, ‘मुझे लगता है कि मैं झलकारी बाई बन रही हूं और मैं वास्तव में अपनी रानी लक्ष्मीबाई की सुरक्षा कर रही हूं, क्योंकि वह रानी लक्ष्मीबाई हैं..उन्होंने खुद को साबित किया है। मैं अपना किरदार असल जिंदगी में भी निभा रही हूं। मैं वास्तव में रानी लक्ष्मीबाई की रक्षा कर रही हूं।’ अंकिता ने जोर देकर कहा कि वह पूरे हो-हल्ले के बीच कंगना के साथ खड़ी रहीं हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी।

जब उनसे यह पूछा गया कि वे भविष्य में किस तरह की भूमिकाओं में नजर आना चाहती हैं तो ‘मणिकर्णिका : झांसी की रानी’ की सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह मजेदार और सहज भूमिकाएं निभाना चाहती हैं। मैं ऐसी भूमिका चाहती हूं, जो मजेदार हो। जो मैं खुद सहजता से कर सकूं और गंभीर तरह का किरदार नहीं चाहती। झलकारीबाई जैसी भूमिकाएं हमेशा याद रहेंगी .. लेकिन हां, मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं जो आसान हो।

bollywood,manikarnika,kangana ranaut,ankita lokhande,manikarnika jhansi ki rani

मणिकर्णिका के प्रदर्शन के बाद उनके पास कई और प्रस्ताव आने लगे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उम्मीद है वे जल्द ही किसी न किसी फिल्म में फिर से ऐसी भूमिका निभाती नजर आएंगी जो उनके हिसाब न सिर्फ मजेदार होगी अपितु दर्शकों पर एक गहरी छाप भी छोडऩे वाली होगी जैसा कि ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ की झलकारी बाई के किरदार ने दर्शकों पर प्रभाव छोड़ा है। हालांकि इस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन फिर भी जितनी देर वे परदे पर नजर आईं उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। विशेष फिल्म में फिल्माया गया उन पर अन्तिम दृश्य जिसमें वे पति को मातृ भूमि पर मरने के लिए प्रेरित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम