न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कहा - कई बार आपको ऐसी जगह प्यार मिल जाता है...

बीते दिन मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन था और इस खास दिन को मलाइका ने अपने 'लव' के साथ मिलान में सेलिब्रेट किया। लेकिन इटली के इस खुबसूरत शहर मिलान में मलाइका अकेली नहीं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 4:44:22

अपने जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कहा - कई बार आपको ऐसी जगह प्यार मिल जाता है...

मलाइका अरोड़ा Malaika Arora Khan की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान Arbaaz Khan संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। कई साल पति पत्नी के रूप में रहने के बाद ये कपल सहमति से अलग हो गया था। बता दें कि मलाइका और अरबाज की मुलाकात 1993 में हुई थी जब उन्हें एक कॉफी ब्रांड Mr. Coffee के बोल्ड शूट के लिए बुलाया गया था। पहली नजर में वे एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद उनका अफेयर पांच साल तक चला और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। ये शादी 18 साल चली। 28 मार्च 2016 को दोनों ने अलग होने की घोषणा की और एक साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों का दोस्ती बरकरार है। बीते कई दिनों से चर्चाएं है कि मलाइका खुद से 10 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका के साथ अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। पहले दोनों सार्वजनिक मौके पर एक साथ उस तरह नजर नहीं आते थे जैसा आजकल दिख रहे हैं। तलाक के बाद मलाइका कई मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ बहुत क्लोज नजर आई हैं। बीते दिन मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन था और इस खास दिन को मलाइका ने अपने 'लव' के साथ मिलान में सेलिब्रेट किया। लेकिन इटली के इस खुबसूरत शहर मिलान में मलाइका अकेली नहीं हैं।

अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पीछे दीवार पर ‘किस’ और ‘लव’ लिखा नजर आ रहा है। इस फोटो पर मलाइका ने कैप्शन डाला, 'कई बार आपको ऐसी जगह प्यार मिल जाता है, जहां आपको कोई उम्मीद नहीं होती है। वो मुझको ऐसे देखता है जैसे कभी किसी ने नहीं देखा।'

सोशल मीडिया पर मलाइका के कैप्शन में लिखे #withlove ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मलाइका के फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि हो न हो ये शख्स अर्जुन कपूर ही है। कहा जा रहा है 'नमस्ते इंग्लैंड' के रिलीज होते ही अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका के पास मिलान पहुंच गए हैं।

मलाइका अरबाज के तलाक की एक वजह अर्जुन कपूर को भी बताया जाता है। लेकिन आज तक दोनों ने इस रिश्ते पर हामी नहीं भरी है।

मिलान के लिए निकलने से पहले अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रमोशन करने इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8 के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों ने साथ में डांस भी किया था। शो में इस कपल की केमिस्ट्री ने हर किसी को हैरान किया। इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से सलमान भी अर्जुन कपूर को पसंद नहीं करते। दोनों के बीच बात भी नहीं होती। कहते तो यह भी हैं को अर्जुन के पिता बोनी कपूर भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह भी दी थी। लेकिन अर्जुन नहीं मानें। हालांकि बोनी के साथ अब भी सलमान के बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक