न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पटाखा’ में लगा मलाइका का 'हैल्लो-हैल्लो' का डांस तड़का, देखे वीडियो

फिल्म ‘पटाखा Pataakha’ के निर्माताओं ने आज मलाइका अरोरा Malaika Arora का आइटम नम्बर ‘हैलो-हैलो Hello Hello’ रिलीज कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Sep 2018 6:40:38

‘पटाखा’ में लगा मलाइका का 'हैल्लो-हैल्लो' का डांस तड़का, देखे वीडियो

फिल्म ‘पटाखा Pataakha’ के निर्माताओं ने आज मलाइका अरोरा Malaika Arora का आइटम नम्बर ‘हैलो-हैलो Hello Hello’ रिलीज कर दिया है। फिल्म को धीरज वाधवान के साथ विशाल की पत्नी रेखा भारद्वाज भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम टीवी की फेमस स्टार राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अभिनय करने जा रही हैं।

अगर गाने की बात करे तो गाने में मलाइका अरोड़ा अपने ठुमकों से दर्शकों को लुभाती नजर आ रही हैं। काले रंग की घाघरा-चोली में वो जब अपने नैन मटकाना शुरू करती हैं, दर्शक घायल हो उठते हैं। इसके बाद रेखा भारद्वाज की आवाज पर मलाइका की देसी डांस मूव्स, आपको झूमने पर मजबूर करते हैं। इस गाने के बोल हैं 'हैल्लो-हैल्लो' जिसे गुलजार ने लिखा है। इसे खुद विशाल ने कंपोज किया है, जबकि गाने को विशाल भारद्वाज की पत्नी रेखा ने अपनी आवाज दी है। रेखा की आवाज बाकी बॉलीवुड गायिकाओं से बहुत अलग है। उनकी आवाज में एक खनक है, जो दर्शकों के दिलों को करार पहुंचाती है।

bollywood,malaika arora,hello hello,pataakha,pataakha movie

गाने की शुरूआत राधिका मदान और उसके प्रेमी से होती है, जो यह बताया है कि उसने जॉब के लिए दूर संचार विभाग में आवेदन किया है। इसके बाद होती है मलाइका अरोरा की एंट्री। काले रंग की घाघरा-चोली में वो जब अपने नैन मटकाना शुरू करती हैं, दर्शक घायल हो उठते हैं। इसके बाद रेखा भारद्वाज की आवाज पर मलाइका की देसी डांस मूव्स, आपके सीने में तीर की तरह उतरते जाते हैं। इस तीर का मीठा-मीठा दर्द आपको तुरंत ही गाने की धुन पर नाचने के लिए मजबूर कर देता है।

‘हैल्लो-हैल्लो’ गाने को विशाल भारद्वाज ने बनाया है, जिन्होंने कहानी के हिसाब से इसका म्यूजिक रखा है। विशाल भारद्वाज हमेशा से अपनी इस खासियत के लिए जाने-जाते रहे हैं और ‘हैलो-हैलो’ के लिए भी वो तारीफ के पात्र हैं। गाने को गुलजार साहब ने लिखा है। गुलजार साहब के शब्द और विशाल भारद्वाज के म्यूजिक का मिलन जब-जब होता है, दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। शायद ही इन दोनों ने कभी दर्शकों को निराश किया हो और ‘हैलो-हैलो’ भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाता है।

bollywood,malaika arora,hello hello,pataakha,pataakha movie

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज लंबे समय बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले वह सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'रंगून' लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं आपको बता दें कि फिल्म 'पटाखा' 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल