न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्‍यू ईयर पार्टी में द‍िखीं मलाइका और अर्जुन कपूर की नजदीकियां, वीडियो हुआ वायरल

अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jan 2019 10:24:03

न्‍यू ईयर पार्टी में द‍िखीं मलाइका और अर्जुन कपूर की नजदीकियां, वीडियो हुआ वायरल

अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। हालाकी, दोनों सितारे अपने रिश्तों पर खुलकर नहीं बोल रहे है लेकिन तस्वीरे सब बयां कर रही है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बढ़ती करीबियां इन दिनों सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा कि जल्द यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। अर्जुन 33 साल के हैं जबकि मलाइका की उम्र 45 साल है। हाल ही में इन दोनों को संजय कपूर के घर पर आयोजित न्‍यू ईयर पार्टी में देखा गया है। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें अर्जुन ने मलाइका का हाथ थाम रखा है। फैंस को इंतजार है कि कब अर्जुन उनका हाथ हमेशा के लिए थामेंगे।

अर्जुन और मलाइका पार्टी में एक ही गाड़ी से पहुंचे थे और साथ ही बाहर निकले। पार्टी में अर्जुन कपूर ब्लैक जींस और टीशर्ट पहने नजर आए वहीं मलाइका ब्राउन कलर के वनपीस में नजर आईं। मलाइका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में करण जौहर भी शामिल हुए। इससे पहले अर्जुन और मलाइका रितेश सिद्धवानी के घर क्रिसमस पार्टी पर भी साथ नजर आए थे। इतना ही नहीं दोनों स‍ितारे अक्‍सर छुट्टियां बिताने भी साथ जाते हैं। बता दें कि मलाइका ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तलाक के एक साल तक उन्‍होंने अपने नाम के साथ खान लगाए रखा था जिसे उन्‍होंने कुछ वक्‍त पहले ही हटाया है। तकरीबन 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को काफी वक्‍त तक डेट किया था।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों टेलीविजन पर 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आठवें सीजन में बतौर जज नजर आ रही हैं। मलाइका ने कुछ दिन पहले ही 'पटाखा' फिल्म में स्पेशल सॉन्ग भी किया था। हालांकि ये सॉन्ग ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सका था। उधर, अर्जुन कपूर की लेटेस्ट मूवी 'नमस्ते इंग्लैंड' बॉक्स ऑफिस पर पस्त रही थी, और अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम