न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ ही घंटों में परिवार को मिल जाएगा श्रीदेवी का शव...

पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट ने श्रीदेवी की मौत के मामले में कानूनी प्रक्रियाओं को लगभग पूरा कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 3:22:24

कुछ ही घंटों में परिवार को मिल जाएगा श्रीदेवी का शव...

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। बताया जा रहा है कि दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट ने श्रीदेवी की मौत के मामले में कानूनी प्रक्रियाओं को लगभग पूरा कर लिया है। इतना ही नहीं, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने की अनुमति भी मिल गई है। दुबई पुलिस ने परिजनों और भारतीय वाणिज्य दूतावास को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने का अनुमति पत्र दे दिया है। अब शव के लेपन की प्रक्रिया पूरी कर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। दुबई की जांच एजेंसियों ने इस मामले में पहले ही किसी तरह के साजिश के ऐंगल को खारिज कर दिया था लेकिन जरूरी कानूनी कार्यवाहियां पूरी की जा रहीं थीं।

वही एशियानेट न्यूज के हवाले के मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। बोनी कपूर से अब तक 3 बार पूछताछ की जा चुकी है और आगे भी की जा सकती है। बता दें कि श्रीदेवी के बेसुध होकर बाथटब में डूबने से मौत के दावे पर कई सवाल उठ खड़े हुए थे उसके बाद सिर मे चोट के निशान मिलने के बाद अब उनके बेहोश होकर बाथटब में गिरकर मौत की बात सही हो गई है।

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

बता दे, दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट श्रीदेवी की मौत के मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। वह श्रीदेवी का शव उनके परिजनों को सौंपने से पहले 100 फीसदी निश्चिंत होना चाहती थी। शव मिलने में हो रही देरी की यही वजह थी। श्रीदेवी की बॉडी रिलीज करने की इजाजत मिलने के बाद भी बोनी कपूर और उनकी बहन श्रीलता को एक अंडरटेकिंग देना होगा कि वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर जांच मे सहयोग के लिए दुबई आएंगे। यह अंडरटेकिंग एक भारतीय उच्चायोग अधिकारी के उपस्थिति में देनी होगी। इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है, वह श्रीदेवी की बहन श्रीलता को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलता घटना वाली शाम दुबई के उस होटल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि एक नौकरानी भी उनके साथ थी। पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीलता का भी बयान लिया है। श्रीदेवी की बहन श्रीलता का संपत्ति विवाद लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत भी बंद थी। बोनी कपूर द्वारा विवाद सुलझाने के बाद पिछले कुछ समय से दोनों में अच्छे संबंध थे। हालांकि मोहित मारवाह की शादी से पहले प्रॉपर्टी का मुद्दा परिवार में गरमाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह