न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हट जा ताऊ' गाने को लेकर फंसी सपना चौधरी, मिला नोटिस

कॉपीराइट के चलतें हरियाणा के सिंगर विकास कुमार ने सपना चौधरी के अलावा फिल्म के निर्देशक एवं 16 लोगों के ख‍िलाफ 7 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 6:14:05

'हट जा ताऊ' गाने को लेकर फंसी सपना चौधरी, मिला नोटिस

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों खूब लाइमलाइट में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 11 घर में अपने डांस और अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने वाली सपना का नया विडियो इन दिनों इन्टरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। गुरुवार को सपना का एक नया आइटम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इसमें सपना टल्ली होकर सभी के होश उड़ाती नजर आ रही हैं। हरियाणा के प्रसिद्ध गाने 'हट जा ताऊ पाछे ने..' को रीमेक किया गया है और इस गाने में सपना आइटम नंबर करती नजर आ रही हैं। सपना का यह गाना रिलीज़ होते ही विवादों में आ गया है।

कॉपीराइट के चलतें हरियाणा के सिंगर विकास कुमार ने सपना चौधरी के अलावा फिल्म के निर्देशक एवं 16 लोगों के ख‍िलाफ 7 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। नोटिस के साथ उन्होंने कहा है कि 10 साल पहले मेरे द्वारा गाए गए इस गाने के कॉपीराइट मेरे पास हैं। मेकर्स ने बिना मेरी इजाजत इस अपनी फिल्म में फिल्माया है, जिससे मुझे आपत्ति है। वह कहते हैं, ‘2006 में मैंने यह गीत गाया था, जिसमें हरियाणवी संस्कृति को दर्शाया गया है। अब इस गीत के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मैंने अपने वकील के जरिए 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है और उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है। अगर 7 दिन के भीतर उनका जवाब नहीं आता, तो इन 16 सदस्यों पर क्रिमिनल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा।’ जिन लोगों को ये नोटिस भेजा गया है उनमें सपना चौधरी, सुनिधि चौहान,एक्टर जिम्मी शेरगिल, एक्ट्रेस युविका चौधरी, निर्देशक आशु त्रिखा, निर्माता रजत बख्शी और टीम के 10 अन्य सदस्य शामिल है।

बता दे, फिल्‍म के इस गीत के बोल ‘हट जा ताऊ’ हैं, जिसे डॉ. देवेंद्र काफिर ने लिखा है और सुनिधि चौहान ने गाया है।

विकास कुमार हरियाणवी सिंगर है

विकास कुमार हरियाणवी सिंगर है। वे सोनीपत के गोहाना का रहने वाले हैं। विकास ने 2006 में 'हट जा ताऊ पाछे नै नाचन दे जी भर कै नै' सॉन्ग गाया था। इस गाने से विकास पॉपुलर हुए थे।

बता दें कि फिल्म 'वीरे की वेडिंग' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म है। इसमें पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, जिमी शेरगिल, युविका चौधरी, सतीश कौशिक जै से कई कलाकार नजर आने वाले हैं। रिलीज़ होतें ही सपना चौधरी के इस गाने ने भी इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह