न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका को लेकर अक्षय ने कह दी ऐसी बात सुन रणवीर सिंह को आ सकता है गुस्सा, देखे वीडियो

मेकर्स ने दोनों की केमिस्ट्री से जुड़ा प्रोमो जारी किया है, जो यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 3:35:57

दीपिका को लेकर अक्षय ने कह दी ऐसी बात सुन रणवीर सिंह को आ सकता है गुस्सा, देखे वीडियो

हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर सिलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण Koffee With Karan' सीजन 6 का शुभारंभ हुआ है। पहले एपिसोड में दो टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और आलिया भट्ट Alia Bhatt पहुंची थी वही दूसरे एपिसोड में अक्षय कुमार Akshay Kumar रणवीर सिंह Ranveer Singh के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने दोनों की केमिस्ट्री से जुड़ा प्रोमो जारी किया है, जो यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 18 लाख से ज्यादा बार यूटयूब पर देखे जा चुके इस प्रोमो में अक्षय कुमार कहते हैं- रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ रहने के लिए दीपिका पादुकोण को मैं सलाम करता हूं। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की केमिस्ट्री से भरपूर यह प्रोमो काफी दिलचस्प हैं। इसमें अक्षय कुमार कहते हैं कि उन्हें रणवीर सिंह में अपनी झलक दिखती है... अक्षय उनकी लव-लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछते हैं... रणवीर से जब पूछा जाता है कि उनकी शादी कब हो रही है, तो जवाब में अभिनेता अक्षय कुमार से कहते हैं कि सर आप सूट सिलवा लीजिए... रणवीर सिंह का पागलपन और मौज-मस्ती देख बातों बातों में अक्षय कुमार दीपिका पर तरस भी खाते हैं और वह उनको सलाम भी करते हैं, क्योंकि वह रणवीर सिंह जैसे इंसान के साथ रहती है ...

बता दें, पहले खबर थी कि आगामी 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन अभी अभी खबर आई है कि ऐन मौके पर वेन्यू बदल दिया गया है और अब इन दोनों की शादी भारत में ही होगी। शादी का वेन्यू बदलने की वजह परिवार वालों को हो रही परेशानी बताई जा रही है।

खबर है कि परिवार के कुछ लोगों को इटली का सफर करना मुश्किल साबित हो रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए शादी का वेन्यू बदल दिया गया। अब ये शादी मुंबई में होगी। रिपोर्ट के अनुसार संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन समेत सभी रस्में मुंबई में ही होंगी।

bollywood,karan johar,koffee with karan,Akshay Kumar,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage

बता दें कि मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु में भी रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेकर रणवीर अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट जाएंगे। रणवीर की 'सिंबा' दिसंबर 28 तारीख को रिलीज होने वाली है।

करीबी दोस्त और फैमिली मेम्बर्स ही होंगे शामिल

दीपिका और रणवीर का शादी समारोह बेहद प्राइवेट रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 28-29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसमें सिर्फ रिश्तेदार और करीबी ही शामिल होंगे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगा। यह रिसेप्शन पार्टी होटल ग्रैंड हयात में होने की संभावना है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होंगे।

रणवीर सिंह इन दिनों 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं वही अक्षय कुमार आने वाली फिल्म '2.0' में।
अक्षय कुमार इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में होंगे। वह रजनीकांत के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म 29 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक