न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जिक्र उन सितारों का जिनके साथ लगा ‘खान’ फिर भी हुए असफल

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में खान नामक सितारों का वर्चस्व रहा है। लोकप्रियता के लिहाज से आमिर, सलमान और शाहरुख का नाम ही सामने आता है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 26 Jan 2019 6:09:04

जिक्र उन सितारों का जिनके साथ लगा ‘खान’ फिर भी हुए असफल

पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में खान नामक सितारों का वर्चस्व रहा है। लोकप्रियता के लिहाज से आमिर, सलमान और शाहरुख का नाम ही सामने आता है। चौथे खान के तौर पर कभी-कभी सैफ अली खान का नाम सामने आता है। लेकिन इन खान सितारों के अतिरिक्त भी कई और ऐसे सितारे हुए हैं जिनके नाम के साथ ‘खान’ लगा है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

आइए डालते हैं एक नजर उन खान सितारों पर जिनके आगे ‘खान’ लगा लेकिन किस्मत नहीं बदली।

bollywood,bollywood khan

इमरान खान — सबसे पहला जिक्र आमिर खान के भांजे इमरान खान का। इन्हें इनके मामा आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन से बॉलीवुड में लांच किया। वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से फिल्मी परदे पर नजर आने वाले इस अभिनेता की शुरूआत सफलता से हुई लेकिन फिर वे कोई सफलता नहीं पा सके। पिछले पाँच वर्षों से वे गुमनामी की जिन्दगी जी रहे हैं। आखिरी बार इमरान को ‘कट्टी बट्टी’ फिल्म में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कंगना रनौत नजर आई थी।

bollywood,bollywood khan

सोहेल खान — इस खान का बॉलीवुड में बड़ा नाम है। यह सलमान खान के सबसे छोटे भाई हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बतौर निर्माता प्रवेश किया और फिर कुछ फिल्मों में अभिनेता के रूप में नजर आए। ताज्जुब की बात यह है कि जिन फिल्मों में इन्होंने सलमान खान के साथ काम किया वे सब असफल रहीं। लेकिन जिन फिल्मों को उन्होंने सलमान खान को लेकर निर्देशित किया वे सफल रहीं।

bollywood,bollywood khan

फैजल खान — यह आमिर खान की भाई हैं। इन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ से करियर शुरू किया लेकिन अफसोस ये अपने साथ आमिर खान को भी ले डूबे। ‘मेला’ के बाद वे काबू, होली, मदहोश, बॉर्डर हिंदोस्तान का और बस्ती सरीखी फिल्मों में काम किया लेकिन असफल रहे। अब एक बार फिर से वे बॉलीवुड में सक्रिय हो रहे हैं। हाल ही में समाचार मिले थे उन्होंने एक फिल्म साइन की है, जो उन्हें फिर से दर्शकों से रू-ब-रू करायेगी। अपनी असफलता के दिनों में फैजल खान अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। अब स्वस्थ होकर वापसी कर रहे हैं।

bollywood,bollywood khan

अरबाज खान — बॉलीवुड के सर्वाधिक चर्चित ‘खान परिवार’ के मंझले बेटे हैं ये। इन्हें अब्बास मस्तान ने बॉलीवुड में डेब्यू कराया था लेकिन यह असफल हुए। अब्बास मस्तान की फिल्मों के बाद ये कुछ और फिल्मों हैलो ब्रदर, माँ तुझे सलाम, मोहब्बत है, कुछ न कहो, किस किस को प्यार करूं, प्यार किया तो डरना क्या जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिली। अभिनय के बाद इन्होंने निर्माता-निर्देशक के रूप में ‘दबंग’ और ‘दबंग-2’ जैसी फिल्में दीं। लेकिन दबंग-2 का निर्देशन करने के तुरन्त बाद ही उन्होंने निर्देशन से तौबा कर ली। अब यह सिर्फ निर्माण कर रहे हैं। इनकी फिल्म दबंग-3 अप्रैल 2019 से शुरू होने जा रही है।

bollywood,bollywood khan

जायद खान — बॉलीवुड की सबसे हैंडसम सितारों में शुमार रहे वैटर्न एक्टर संजय खान के पुत्र जायद खान ने हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के साथ फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म की असफलता के बाद इन्होंने कई और असफल फिल्में दीं। इनके करियर में सिर्फ दो फिल्में—दस और मैं हूँ ना—ऐसी रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,bollywood khan

फरदीन खान — यह बॉलीवुड के रॉबिन हुड कहलाने वाले अभिनेता स्वर्गीय फिरोज खान के पुत्र हैं। फरदीन खान को फिरोज खान ने ही अपनी फिल्म ‘प्रेम अगन’ के जरिये बॉलीवुड में प्रवेश कराया था लेकिन यह प्रवेश असफल रहा। इसके बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ‘जंगल’, ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘भूत’, ‘जानशी’, ‘नो एंट्री’, ‘हे बेबी’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘देव’, ‘लाइफ पाटर्नर’, ‘एसिड फैक्ट्री’ जैसी फिल्में इनके खाते में हैं जिनमें से नो एंट्री, हे बेबी, ऑल द बेस्ट सफल फिल्मों में शुमार होती हैं लेकिन इनके कारण नहीं अपितु सलमान खान, अनिल कपूर, अजय देवगन, संजय दत्त, अक्षय कुमार के चलते इन फिल्मों को सफलता मिली।

bollywood,bollywood khan

सरफराज खान — इस गणतंत्र दिवस पर मरणोपरांत सरकार से पद्मश्री की उपाधि पाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे कादर खान के पुत्र ने भी फिल्मों में काम किया लेकिन असफलता नहीं मिली। सरफराज ने ‘क्या यही प्यार है’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘तेरे नाम’, ‘बाजार’, ‘वादा’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’ जैसी फिल्मों में काम किया। सरफराज आखरी बार 2013 में आई फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ में दिखे थे।

bollywood,bollywood khan

शादाब खान — हिन्दी सिनेमा में अमर किरदार ‘गब्बर सिंह’ देने वाले अभिनेता अमजद खान के पुत्र शादाब खान ने बॉलीवुड में रानी मुखर्जी के साथ ‘राजा की आएगी बारात’ से डेब्यू किया लेकिन पहली फिल्म की असफलता के बाद इन्हें कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। आज शादाब खान क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

bollywood,bollywood khan

साहिल खान — कभी बॉलीवुड को लगाकार तीन सुपर हिट फिल्में देने वाले एन.चन्द्रा की फिल्म ‘स्टाइल’ से अपना करियर शुरू करने वाले साहिल खान ने इस फिल्म के बाद कुछ और फिल्मों में काम किया। पहली फिल्म को सफलता मिली लेकिन उसके बाद आई ‘एक्सक्यूज मी’, ‘यही है जिंदगी’, ‘डबल क्रॉस’, ‘अलादीन’, ‘रामा द सेवियर’ यह सभी फिल्में असफल हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल