न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

12 साल बाद पहली बार कमाई में टॉप 3 से ‘खान तिकडी’ बाहर, खान युग समाप्ति की ओर

वर्ष 2018 में कमाई के मामले में टॉप 10 सितारों की लिस्ट में प्रथम तीन स्थानों में शामिल नहीं है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 12:41:37

12 साल बाद पहली बार कमाई में टॉप 3 से ‘खान तिकडी’ बाहर, खान युग समाप्ति की ओर

एक दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल ‘खान तिकडी’ वर्ष 2018 में कमाई के मामले में टॉप 10 सितारों की लिस्ट में प्रथम तीन स्थानों में शामिल नहीं है। हालांकि इस वर्ष तीनों खान की एक-एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई लेकिन इन तीनों फिल्मों का कारोबार रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ और ‘सिम्बा’ के कारोबार को मिलाकर भी नहीं होता है। ऐसे में कहा जाने लगा है कि अब खान तिकडी का युग समाप्त हो रहा है। दर्शक इनके स्थान पर युवा नायकों को देखना ज्यादा पसन्द कर रहा है।

खान तिकडी की प्रदर्शित फिल्मों में रेस-3 ऐसी फिल्म रही जिसने 169 करोड का कारोबार किया, जबकि आमिर खान की ‘ठग्स’ और शाहरुख खान की ‘जीरो’ क्रमश: 151.19 करोड और 88.85 करोड का कारोबार ही कर सकीं। सलमान खान की ‘रेस-3’ के 169 करोड को कम नहीं कहा जा सकता, हाँ यह सलमान खान की फिल्म के लिहाज से कम ही रहा। कमाई के लिहाज से साल 2018 की तीन सबसे बडी फिल्में - रणबीर कपूर की ‘संजू’ (342.53 करोड), रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ (302.15 करोड) और ‘सिम्बा’ (अब तक 190 करोड) रहीं।

वर्ष 2018 में कमाई के मामले में दूसरे सितारों से पिछडे खान तिकडी की फिल्मों पर डालते हैं एक नजर जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए बैंच मार्क स्थापित किए थे। इस सूची की शुरूआत हम वर्ष 2007 से करते हैं, हालांकि तब बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कोई 100 करोडी क्लब नहीं हुआ करता था। न फिल्मों का बजट 100-200 करोड होता था, फिर भी फिल्में 70-80 करोड का कारोबार करती थीं।

bollywood,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,ranbir kapoor,ranveer singh

2007—इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ शाहरुख खान नजर आए। आमिर और सलमान की कोई फिल्म नहीं आई। शाहरुख की ‘ओम शांति ओम’ और ‘चक दे इंडिया’ का प्रदर्शन हुआ। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बडी कामयाबी प्राप्त की। ‘चक दे इंडिया’ ने जहाँ 67 करोड का कारोबार किया था, वहीं ‘ओम शांति ओम’ ने 78 करोड रुपये बटोरे थे। ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड को सशक्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मिली।

2008—बॉलीवुड के लिए यह वर्ष हमेशा याद किया जाएगा। यह ऐसा वर्ष रहा जब पहली बार किसी हिन्दी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार किया, वह भी तब जब आज की तरह टिकट दरें इतनी ज्यादा महंगी न थीं। यह फिल्म थी आमिर खान अभिनीत ‘गजनी’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म रही शाहरुख खान की ‘रब ने बना दी जोडी’, जिसने 84 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

2009—इस वर्ष एक बार फिर आमिर खान ने बॉलीवुड में नया बैंच मार्क 200 करोड क्लब की स्थापना की। उनकी फिल्म 3 इडियट्स ने 202.95 करोड का कारोबार किया। इसी वर्ष सलमान खान ने जबरदस्त वापसी की और प्रभु देवा के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म वांटेड ने बॉक्स ऑफिस पर 98 करोड का कारोबार किया।

bollywood,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,ranbir kapoor,ranveer singh

2010—इस वर्ष सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म रही ‘दबंग’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर 138.88 करोड की कमाई के साथ ही बॉलीवुड की दशा और दिशा दोनों बदल दी थी। अनुभव कश्यप निर्देशित इस फिल्म ने उन दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ दौडाया जो सिर्फ कमरों में बंद होकर टीवी या वीडियो पर फिल्में देखा करते थे।

2011— दबंग के बाद 2011 में अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए सलमान खान ने इस वर्ष दो फिल्में—बॉडीगार्ड और रेड्डी—दीं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 148.88 करोड और 119.78 करोड का कारोबार किया। तीसरे नम्बर पर शाहरुख खान की ‘रा-वन’ रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर 114.29 करोड का कारोबार किया।

2012— सर्वाधिक कमाई में इस वर्ष भी सलमान खान अपने दोनों साथियों विशेष कर आमिर खान पर भारी पडे। उनकी फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने जहाँ 198.78 करोड का कारोबार किया, वहीं उनकी इसी वर्ष प्रदर्शित ‘दबंग-2’ ने बॉक्स आफिस पर 155 करोड का कारोबार किया। आमिर खान की तलाश तीसरे नम्बर पर जिसने मात्र 93 करोड का कारोबार किया।

bollywood,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,ranbir kapoor,ranveer singh

2013—इस वर्ष आमिर खान सबसे ऊपर रहे। उनकी धूम-3 ने भारत में 284.27 करोड का कारोबार किया, जबकि वैश्विक स्तर पर इसने 558 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं दूसरी ओर दूसरे स्थान पर शाहरुख की रोहित शेट्टी निर्देशिक चेन्नई एक्सप्रेस थी, जिसने भारत में 227.13 करोड और वैश्विक स्तर पर 396 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

2014—पहले स्थान पर रहते हुए आमिर खान की ‘पीके’ ने भारत में 340.80 करोड रुपए कमाए थे। इस फिल्म से एक बार फिर आमिर खान ने बैंच मार्क स्थापित किया 300 करोड क्लब का। यह 300 करोड क्लब की पहली फिल्म थी। वैश्विक स्तर पर इसने 741 करोड का कारोबार किया था। सलमान खान की फिल्म ‘किक’ (231.85 करोड रुपए) दूसरे और शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (203 करोड) तीसरे स्थान पर थी। हैप्पी न्यू ईयर से शाहरुख खान ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर तेज गति से 100 करोड का आंकडा छूने की शुरूआत की। उनकी इस फिल्म ने महज 3 दिन में 100 करोड से ज्यादा का कारोबार किया, साथ ही पहले दिन 44 करोड की ओपनिंग लेकर एक बैंच मार्क स्थापित किया। इस रिकॉर्ड को 2018 में आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने तोडा जिसने पहले दिन 52 करोड का कारोबार किया।

2015—सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने भारत में 320.34 करोड रुपए कमाए थे, जबकि वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 873 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। सलमान की फिल्म टॉप पर रही थी और साथ ही दिवाली पर प्रदर्शित हुई सलमान खान की ही फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ दूसरे स्थान पर थी। इसने भारत में 200 करोड का कारोबार किया था।

bollywood,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,ranbir kapoor,ranveer singh

2016—आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड की कमाई की। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 1957 करोड की कमाई की थी। ‘दंगल’ ने चीन में प्रदर्शित होकर 1100 करोड से ज्यादा का कारोबार करते हुए वहाँ पर भारतीय फिल्मों के बाजार को खोलने में सफलता प्राप्त की थी। यह फिल्म कलेक्शन के मामले में पहले स्थान पर थी और सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ दूसरे नंबर पर रही थी। भारत में ‘सुल्तान’ ने 302 करोड का कारोबार किया था, जबकि वैश्विक स्तर पर इसने 581 करोड की कमाई की थी।

bollywood,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,ranbir kapoor,ranveer singh

2017—सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने कमाई के मामले में पहले स्थान पर रहते हुए भारत में 339.16 करोड का कारोबार किया था, जबकि वैश्विक स्तर पर भी इस फिल्म ने 555 करोड की कमाई की थी। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ 100 करोड से ज्यादा की कमाई के बावजूद सर्वाधिक कमाई की सूची में शामिल नहीं हो पाई थी।

वर्ष 2019 की शुरूआत हो चुकी है और इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ प्रदर्शित होगी। आमिर खान ने ‘ठग्स’ के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है और शाहरुख खान ‘जीरो’ के बाद ‘सारे जहाँ से अच्छा’ इस वर्ष शुरू करेंगे, जो आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल